Maharajganj

ध्रुव नारायण महिला महाविद्यालय में विधायक ने वितरित किया स्मार्टफोन.

  • ध्रुव नारायण महिला महाविद्यालय में विधायक ने वितरित किया स्मार्टफोन.
  • तकनीकी शिक्षा के लिए स्मार्टफोन होना जरूरी: ज्ञानेंद्र सिंह,
  • प्रबंधक ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र से किया सम्मानित.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ पनियरा (महराजगंज)

पनियरा विकास खंड के भड़रा धनखरी में स्थित ध्रुव नारायण महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष गुड्डू सिंह व आकाश गुप्ता उपस्थित रहें। महाविद्यालय के प्रबंधक अमृत कुमार मिश्रा ने मुख्य अतिथि ज्ञानेंद्र सिंह को माल्यार्पण व अंग वस्त्र भेंट किया। विशिष्ट अतिथि आकाश गुप्ता व मंडल अध्यक्ष गुड्डू सिंह को महाविद्यालय के प्राचार्य बलराम सिंह व विद्यालय के सहसंचालक आशुतोष मिश्रा ने माल्यार्पण व अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया।
ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं शिक्षा के योगदान के लिए केंद्रित हैं। तकनीकी शिक्षा के लिए स्मार्टफोन का होना जरूरी है. समाज में बेटियों की अहम भूमिका है। बालक एक घर को रोशन करता है जबकि बेटियां दो घरों को रोशन करती हैं।

स्मार्टफोन का करें सदुपयोग: गुड्डू सिंह,

मंडल अध्यक्ष गुड्डू सिंह ने कहा कि स्मार्टफोन के सही उपयोग से सदुपयोग शिक्षा को सरल बनाया जा सकता है। विभिन्न ऐप के माध्यम से गांव के किसी भी कोने में ज्ञान अर्जित किया जा सकता है।

जीवेश मिश्रा ने कार्यक्रम का किया संचालन:

आकाश गुप्ता ने बताया कि स्मार्टफोन योजना बच्चों को कारगर साबित हो रही है।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के निदेशक जीवेश मिश्रा ने किया।

स्मार्टफोन पाकर छात्राओं के खिले चेहरे:

स्मार्टफोन पाकर खिल गए छात्राओं के चेहरे
अनीता, किरण, निधि, अंगिरा, इन्द्रासनी, प्रियंका, प्रेमलता, मधु, कविता यादव, ममता, राय, सुमित्रा आदि छात्राएं

विशेष रूप से रहें उपस्थित:

कार्यक्रम में रामहुजूर चौधरी, इंदल चौधरी, जय हिंद यादव, विजय साहनी, प्रधानाचार्य अरुण राव, उप प्रधानाचार्य बलराम पटेल, प्रतिभा त्रिपाठी, अतुल त्रिपाठी, काजल मद्धेशिया, वंदना प्रजापति, प्रेमलता गौड़, बलराम सिंह, प्रियंका पटेल व अन्य लोग उपस्थित रहें।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!