Maharajganj

देवरिया काण्ड के मृतकों के प्रति सर्वसमाज ने कैण्डिल मार्च निकाल दिया श्रद्धांजलि.

  • देवरिया काण्ड के मृतकों के प्रति सर्वसमाज ने कैण्डिल मार्च निकाल दिया श्रद्धांजलि.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/ रतनपुर.

प्रदेश के देवरिया जनपद के फतेहपुर ग्राम सभा के टोला लहरा में दुबे परिवार के जघन्य हत्याकांड मासूम बच्चों की दुर्दांत हत्या के विरोध में मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करने हेतु सर्व समाज के द्वारा नौतनवां कस्बे के अटल चौक पर दो मिनट का मौन रखा गया तथा सभी ने एक सुर में बच्चों के प्रति ऐसा घिलौना कृत करने वालों को फांसी की सजा देने घायल बच्चों के इलाज का पूरा खर्च सरकार द्वारा उठाए जाने परिवार में बच्चों को सरकारी नौकरी देने उपद्रवियों द्वारा तोड़े गए उनके क्षतिग्रस्त मकान को पक्का बनवाने के साथ-साथ आगे की पढ़ाई एवं खर्च हेतु क्षति पूर्ति के तौर पर 50 लाख रुपए अनुदान देने की मांग की है।

सभा ने कहा चूंकि उक्त टोले में एकमात्र ब्राह्मण परिवार में से सभी की हत्या कर दी गई है एक जिंदगी मौत से संघर्ष कर रहा है। दूसरे बच्चे के साथ भी कोई अनहोनी हो सकती है अतः उन्हें पूर्ण सुरक्षा उपलब्ध कराने का दायित्व प्रदेश सरकार का है। इस प्रकार शोक संवेदना व्यक्त करने के साथ सभा की कार्यवाही शांतिपूर्वक संपन्न हुई।

इस मौके पर राजेश मिश्रा, गिरिजा शंकर पांडे, सीताराम यादव, धर्मेंद्र यादव, अमित शुक्ला, धर्मात्मा जायसवाल, मनोज कुशवाहा, अजय जायसवाल, अभिषेक पांडे, मनोज त्रिपाठी, अनिल त्रिपाठी, अवधेश चौबे, अरविंद मणि त्रिपाठी, राकेश त्रिपाठी, सत्येंद्र त्रिपाठी, वीरेंद्र त्रिपाठी, राममिलन साहनी, संजीव गहलोत, संतलाल पासवान, अमित साहनी आदि मौजूद रहें।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!