दुधमुहे बच्ची को साथ लेकर न्याय के लिए दर दर भटकने को विवश है पीड़िता प्रिया गुप्ता.

-
दुधमुहे बच्ची को साथ लेकर न्याय के लिए दर दर भटकने को विवश है पीड़िता प्रिया गुप्ता.
हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/ रतनपुर.
नगर पंचायत सोनौली के एक युवक ने तीन वर्ष पूर्व बड़े ही धूमधाम से नगर के प्रतिष्ठित लोगों को शादी में आमंत्रित करते हुये विवाह किया। मगर समय बीतने के साथ ही एक बच्ची होने के बाद पति पत्नी में आपसी सौहार्द बिगङने लगा।जिसके बाद स्थानीय लोगों के समझाने के पश्चात मामला शांत हुआ और पति ने महिला को बहला फुसलाकर बाद में बिदाई करने का आश्वासन दे कर पत्नी को मायके भेज दिया।अब लाचार पत्नी और दो वर्षीय बच्ची पिछले एक वर्ष से अपने हक और न्याय पाने के लिए दर दर भटकने को मजबूर है।
जानकारी के अनुसार आदर्श नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नम्बर 10 जानकी नगर निवासी सोनू गुप्ता की शादी देवरिया के मूल निवासी वर्तमान में नेपाल के बुटवल कस्बे में रह कर रोजी रोटी में लगे एक गरीब परिवार की लड़की प्रिया गुप्ता से हुई। पीड़िता प्रिया गुप्ता के पिता ने बेटी की शादी में जमकर खातिरदारी किया।पीड़िता ने बताया कि दुधमुंहे बच्ची के साथ मुझको लोगों ने घर से निकाल दिया, और आजतक मुझे व बच्ची को किसी प्रकार से कोई अधिकार नही दिया गया है।पीड़िता ने बताया कि दो वर्ष से वह न्याय पाने के लिए दर दर भटक रही है।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.