थाना समाधान दिवस पर पुलिस ने सुनीं फरियादियों की फरियाद

-
थाना समाधान दिवस पर पुलिस ने सुनीं फरियादियों की फरियाद
हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/
श्यामदेउरवा.
शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया क्षेत्राधिकारी अजय सिंह चौहान व नायब तहसीलदार सदर वाचस्पति सिंह थाना प्रभारी निरीक्षक रामाज्ञा सिंह ने शनिवार को थाने पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर लोगों की समस्याओं को सुना। प्रभारी निरीक्षक रामाज्ञा सिंह की अध्यक्षता में जमीन संबंधित 15 मामले आये और पुलिस से सम्बंधित 6 मामले आये पुलिस सम्बंधित 1 मामले का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। बाकी मामलों को राजस्व लेखपाल को दिया गया, जिसका मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा गया। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि समाधान दिवस का आयोजन आमजन की समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए ही किया जाता है। अधिक से अधिक पीड़ित लोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए। राजस्व और पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नही होनी चाहिए।
इस दौरान कानूनगो जयराम वर्मा, हल्का लेखपाल रुद्र प्रताप, विरेन्द्र नाथ गुप्ता, राकेश राव, सुशील शुक्ला,अल्का सिंह, चौकी प्रभारी विजय कुमार द्विवेदी ,अमित राय,सुशांत राय,मौजूद रहे।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.