Maharajganj

डीह की जमीन को लेकर मनबढ़ों ने पीड़ित महिला को पीटा

● पीड़ित महिला ने लगभग 12 घंटे डटी रही अनशन पर

● मौके पर पहुँचे सीओ फरेंदा व नौतनवा नायब तहसीलदार

● लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्राम सोंधी में पीड़ित महिला को मनाने में पुलिस के छूटे पसीने

हिन्दमोर्चा न्यूज़, महराजगंज/लक्ष्मीपुर

लक्ष्मीपुर क्षेत्र ग्राम पंचायत सोंधी में जमीनी विवाद को लेकर सुबह लगभग 8 बजे एक महिला अनशन पर बैठी। और देर रात करीब 9 बजे महिला ने आश्वासन पर अनशन को तोड़ा जिससे महिला की हालत खराब बताई जा रही है। आपको बताते चले कि लक्ष्मीपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत सोंधी निवासी चंद्रकला पत्नी मनोहर चौधरी की डीह की भूमि पर उनके ही पटीदार गोलबंद होकर पीड़ित महिला की झोपड़ी उजड़ते हुए भद्दी भद्दी गाली देने लगे विरोध करने पर मनबढो ने राड सरिया से मारने पीटने लगे साथ ही पीड़ित महिला की झोपड़ी भी उजाड़ दिया गया।

वही चंद्रकला व उनके बच्चों को भी चोटे आई। सूचना पर पहुँचे कोल्हुई पुलिस व सीओ फरेंदा मौके पर पहुँचकर घटना का जायजा लिया। वही पीड़ित महिला ने बताया कि मनबढ़ पाटीदारों के खिलाफ कई बार कोल्हुई थाने पर शिकायत किया गया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई। जबकि उलटा पीड़ितों पर ही दबाव बनाया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक देर शाम तक कोल्हुई पुलिस सोंधी गाँव मे ठहरी रही। पीड़ित महिला के अनशन को खत्म करने के लिए कोल्हुई पुलिस के पसीने छूट गए। स्थानीय लोगों व कोल्हुई पुलिस समेत सीओ फरेंदा के आश्वासन पर पीड़ित महिला ने अपना अनशन तोड़ा। आश्वासन में पुलिस प्रशासन व तहसील प्रशासन ने पीड़ित महिला के हक को दिलाने की बात कही।

हिन्दमोर्चा न्यूज़—

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!