डीएम अनुनय झा ने गोसदन मधवलिया का किया निरीक्षण, गौवंश का जाना हाल.

-
अच्छी गायों के दूग्ध उत्पाद से आय भी बढ़ेगी. डीएम,
हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/निचलौल.
महराजगंज: मधुवलियां गोसदन का निरीक्षण बुधवार को नवागत जिलाधिकारी अनुनय झा ने किया। गौवंश का हाल, देखभाल सहित अन्य बिंदुओं का महत्वपूर्ण जानकारियां ली। गोसदन के उत्पादों से आय बढ़ाकर गोसंवर्धन को बेहतर बनाने पर जोर दिया। गोसदन परिसर में बनाए जा रहे वर्मी कंपोस्ट का निरीक्षण किया। यहां महिला समूहों द्वारा वर्मी कंपोस्ट बनाया जा रहा है।
वर्मी कंपोस्ट के उत्पाद कर मार्केट लिंकेज कर इससे आमदनी बढ़ाने का निर्देश दिया। इसके बाद अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत सरोवर को मत्स्यपालन योजना में शामिल कर इसे मत्स्य पालन के लिए पट्टा पर देकर आमदनी बढ़ाने पर जोर दिया। परिसर में लाइट की व्यवस्था कमजोर देखकर उन्होंने परिसर में सोलर लाइट लगवाने और पशु शेड में सोलर लाइट लगवाने का निर्देश दिया। इससे भी गोसदन की आमदनी बढ़ेगी।
इन सभी मद से राजस्व की प्राप्ति होने से गोसदन का विकास और गो संवर्धन के लिए कोई दिक्कत नहीं होने पाएगी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम निचलौल सत्यप्रकाश मिश्रा, बीडीओ शमां सिंह, तहसीलदार राजेश श्रीवास्तव, डिप्टी सीवीओ डा.आरएस सिंह, डॉ.दिलीप सिंह, ग्राम प्रधान हफीजुल्लाह, ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.