Maharajganj

जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने हनुमानगढिया प्रधान माया देवी को अवार्ड देकर किया सम्मानित .

  • जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने हनुमानगढिया प्रधान माया देवी को अवार्ड देकर किया सम्मानित .
  • हनुमानगढिया की ग्राम प्रधान माया देवी ने नौतनवां ब्लाक का नाम किया रोशन.
  • बीडीओ राहुल सागर ने ग्राम प्रधान माया देवी व ग्राम पंचायत सचिव योगेश मद्धेशिया को दी बधाई.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/ रतनपुर.

महराजगंज: 20 अक्टूबर 2023 दिन शुक्रवार को मिशन शक्ति फेस 4 के अंतर्गत जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन महराजगंज महालक्ष्मी लॉन में किया गया, इसमें जनपद के समस्त महिला प्रधान महिला क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं महिला ब्लॉक प्रमुखों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

कार्यक्रम में जिले के कुल चार महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य करने पर मिशन शक्ति नारी सशक्तिकरण ग्राम प्रधान अवार्ड से जिलाधिकारी अनुनय झा व मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय ने सम्मानित किया जिसमें नौतनवां ब्लाक के ग्राम पंचायत हनुमानगढिया की ग्राम प्रधान माया देवी भी शामिल हैं। जानकारी के लिए बता दें कि वर्ष 2021 -22 में मुख्यमंत्री अवार्ड से भी माया देवी सम्मानित हुई थी।

नौतनवां ब्लाक का नाम रोशन करने पर बीडीओ राहुल सागर ने ग्राम प्रधान माया देवी, ग्राम पंचायत सचिव योगेश कुमार मद्धेशिया व प्रधान प्रतिनिधि रामफल साहनी को बधाई एवं शुभकामनाएँ दिया है।

कार्यक्रम में विधायक पनियरा, विधायक फरेंदा एवं नगर पालिका महराजगंज अध्यक्षा द्वारा जनपद के चार महिला ग्राम प्रधान जिनको मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त हुआ है को सम्मानित किया।

जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा महिलाओं के सशक्त भागीदारी को प्रोत्साहित कर महिलाओं के सम्मान व महिला सशक्तिकरण को बढा़वा दिया है।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!