Maharajganj

जागरूक तथा स्वावलंबी बनकर महिलाओं का सशक्तिकरण होगा: कंचन राय

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज सदर.

जवाहरलाल नेहरू स्मारक पी जी कॉलेज महराजगंज में मंगलवार को महिला उत्पीड़न निवारण समिति के द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत “महिला सशक्तिकरण” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गयाl कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महिला थाना प्रभारी कंचन राय रही।

कार्यक्रम के औचित्य पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम की संयोजिका डॉ नंदिता मिश्रा ने कहा की महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के बीच मिशन शक्ति कार्यक्रम से जागरूकता एवं आत्मविश्वास में वृद्धि होगीl मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर दिग्विजय नाथ पांडे ने कहा कि हमारा समाज जैसे-जैसे प्रगति कर रहा है महिलाओं के प्रति हमारे आचरण में गिरावट आई है.

घर की चारदीवारी से कार्यस्थल तक उसका उत्पीड़न हो रहा है आज महिलाओं को सुरक्षा के लिए मुखर होने की आवश्यकता है किसी भी अत्याचार और दुराचार के पास नैतिक बल नहीं होता आप सक्षम और सशक्त होकर खड़ी होंगी तो निश्चित रूप से उत्पीड़न में कमी आएगी और आज की मुख्य अतिथि जो महिला थाने की प्रभारी हैं वह सरकार द्वारा चलाए जा रहे महिला सुरक्षा व उत्पीड़न से रोकने के उपाय बताए l

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो.उमेश प्रसाद यादव ने कहा कि आज शासन प्रत्येक स्तर पर महिलाओं के संरक्षण और सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.मुख्यमंत्री जी का यह प्रयास महिला उत्पीड़न एवं उनको सशक्तिकरण बनाने में सक्षम है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व प्राचार्य डॉ अजय कुमार मिश्र ने प्राचीन काल में नारी को केवल श्रद्धा के रूप में ही नहीं बल्कि सृजन करता और सशक्त नारी के रूप में समाज पाता है नारी केवल श्रद्धा ही नहीं शक्ति का भी प्रतीक थी।

द्वापर में द्रोपती का उत्पीड़न रोकने के लिए भगवान श्री कृष्ण को आना पड़ा। आज मुख्यमंत्री योगी जी का मिशन शक्ति कार्यक्रम खेल शिक्षा प्रशासन सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट बनाने के साथ सुरक्षा की भावना भी पैदा कर रहा है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला थाना प्रभारी कंचन राय ने अपने संबोधन में कहा कि मिशन शक्ति का लक्ष्य सब को जागरूक बनाकर सुरक्षित माहौल देना है.

सरकार प्रत्येक स्तर पर महिला सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन के माध्यम से उपस्थित है, उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित प्रमुख हेल्पलाइन 1090 ,181, 1076, तथा वर्तमान में साइबर क्राइम उत्पीड़न की महत्वपूर्ण हेल्पलाइन 1930 के बारे में छात्राओं को बताया साथ ही उन्होंने कहा कि स्वयं आत्मविश्वास ही बने.

अपने साथ होने वाले किसी भी घटना को अपने अभिभावक से अवश्य साझा करें और जरूरत पड़ने पर इन हेल्पलाइनओं के माध्यम से बेहिचक संपर्क किसी भी होने वाली घटना से बचें। सोशल मीडिया का प्रयोग सावधानी से करें आर्थिक रूप से सक्षम व सशक्त बने पढ़ लिख कर आगे बढ़े मिशन शक्ति का यही मूल उद्देश्य है हम सभी आप की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर हैंl

कार्यक्रम के अंत में चीफ प्रॉक्टर डॉ अक्षय कुमार द्वारा सभी आगत अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक डॉ धर्मेंद्र सोनकर, दिवाकर सिंह राहुल सिंह डॉ पियूष जायसवाल डॉ बिजयानंद मिश्र डॉ विपिन यादव अखिल कुमार राय प्राची कुशवाहा ज्योत्सना पांडे सुनील कुमार तिवारी अनिल कुमार सिंह डॉ अपर्णा राठी डॉ ज्योत्सना पांडे डॉ के आर यादव डॉ मिथिलेश चौधरी छट्ठू यादव, सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन मिशन शक्ति की प्रभारी व महिला उत्पीड़न निवारण समिति अध्यक्षा डॉ नंदिता मिश्रा द्वारा किया l

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!