जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा घर, राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार .

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/पनियरा.
-
जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा घर, पंचतत्व में विलीन.
-
अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोग.
-
नम आंखों से लोगो ने दी विदाई.
पनियरा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 8 कृष्ण नगर के पैरा कमांडों जवान दिनेश सिंह उम्र 35 वर्ष की रविवार को पंजाब के भटिंडा में आर्मी क्वाटर में करंट लगने से मौत हो गई थी। जिनका पार्थिव शरीर आर्मी के द्वारा उनके पैतृक आवास पनियरा के कृष्ण नगर वार्ड लगा गया। रोहिनी नदी के भौराबारी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ों की संख्या में इलाके के लोग, सेना के जवान मौजूद रहे। शव के अंतिम यात्रा में लोगों का हुजूम लगा रहा। आर्मी की गाड़ी को पनियरा कस्बे से पहले अंतिम यात्रा के लिए सजाया गया। जैसे जैसे करवा आगे बढ़ता गया, वैसे वैसे लोग काफिलें के पीछे जयकारों के साथ जुड़ते गए। तिरंगे में लिपटे अपने बेटे का शव देख मृत जवान की माता फफक फफक कर रोने लगी पिता का तीन वर्ष पहले ही देहांत हो गया था। बड़ा भाई उमेश बेबस लाचार देखता रहा। दृश्य देख हर किसी की आंखें नम हो गईं।
पत्नी पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा.
मृत जवान की पत्नी अल्पना सिंह का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। एक तरफ जीवन साथी के बिछड़ने का गम तो दूसरी तरफ पेट में पल रहे बच्चें की चिंता सताए जा रही है।
भारत माता की जय के नारों के साथ निकली शव यात्रा.
राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जवान के शव यात्रा में आर्मी के जवान के अधिकारीयों के साथ पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर सीओ अनुज कुमार सिंह, एसडीएम मो.जसीम, पनियरा थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह, पनियरा नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश चंद जायसवाल व अन्य लोग उपस्थित रहें।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.