Maharajganj

जर्नलिस्ट प्रेस क्लब नौतनवां तहसील के अध्यक्ष बने आलोक जोशी

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/ रतनपुर.

  • जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव ने माला पहनाकर किया सम्मानित.

जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सोमवार को छपवा बाईपास के पास एक बैठक आहूत की गई जिसमें हिन्दुस्तान अखबार के वरिष्ठ पत्रकार आलोक जोशी को नौतनवां तहसील का अध्यक्ष सर्व सम्मति से मनोनीत किया गया। मनोनीत अध्यक्ष आलोक जोशी को माला पहनाकर जिलाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव ने सम्मानित किया।

बैठक में नवागत सदस्यों को माला पहनाकर स्वागत किया गया साथ ही जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के अध्यक्ष ने प्रेस क्लब के नाम से भूमि रजिस्ट्री व भवन निर्माण पर विस्तृत चर्चा किया। अध्यक्ष जी ने बताया कि आगामी 20 अप्रैल तक प्रेस क्लब के नाम से भूमि रजिस्ट्री व भवन निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।

जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के नाम भूमि रजिस्ट्री व भवन निर्माण के लिए सबसे सहयोग की अपील की गई। अध्यक्ष जी ने बताया कि जर्नलिस्ट प्रेस क्लब महराजगंज जनपद में इतिहास रचने जा रहा है। क्लब का प्रत्येक सदस्य महत्वपूर्ण है किसी पर आंच तक नही आने देंगे।

इस दौरान सहारा ब्यूरो चीफ व कमेटी जिला संरक्षक जगदीश गुप्ता, आय ब्यय निरीक्षक सुनील अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष रवि त्रिपाठी, जिला कार्यकारणी सदस्य विजय चौरसिया, दैनिक जागरण नौतनवा तहसील प्रभारी अरविन्द त्रिपाठी, इण्डो नेपाल संवाददाता गुड्डू जायसवाल, राजा अग्रहरी, अजय जयसवाल, संजय जयसवाल, संजय कुमार,गुलाब मुस्तफा इद्दीशी, विनोद पटवा, बद्री अग्रहरी, सुनील शर्मा, श्रवण यादव, राजेन्द्र यादव, मुराद अली ,साविर अली, उमाकांत मद्धेशिया, गुड्डू गुप्ता, अशोक, पवन, आकाश पाण्डेय सहित सैकडों लोग उपस्थित रहे।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!