Maharajganj

जन जागरूकता रैली निकालकर परसामलिक पुलिस ने नारी शक्ति का कराया आभास.

  • जन जागरूकता रैली निकालकर परसामलिक पुलिस ने नारी शक्ति का कराया आभास.
  • थानाध्यक्ष सुधाकर प्रसाद के नेतृत्व में निकाली गई मिशन शक्ति की जोरदार रैली.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/ रतनपुर.

नौतनवां ब्लाक क्षेत्र के पेड़ारी चौराहें पर स्थित चौथी चौधरी इण्टर मीडिएट कालेज में गुरुवार को विद्यालय प्रबन्धक कृष्ण मुरारी चौधरी व परसामलिक थानाध्यक्ष सुधाकर प्रसाद के नेतृत्व में मिशन शक्ति के तहत जन जागरुकता रैली निकाली गई।

जिसमें विद्यालय की छात्राओं द्वारा विभिन्न स्लोगन के साथ जन जागरुकता रैली पेड़ारी चौराहें तक भ्रमण करने के बाद विद्यालय परिसर में पहुंची। कालेज के प्रबन्धक कृष्ण मुरारी चौधरी ने कहा कि मिशन शक्ति के द्वारा बालिकाओं व महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

मिशन शक्ति के द्वारा ही इधर उधर घूम रहे मनचले व सोहदो पर अंकुश लग रहा है जिससे यह मिशन शक्ति कामयाब हो रहा है।थानाध्यक्ष सुधाकर प्रसाद ने बताया कि शासन के दिशा निर्देश में मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम किया जा रहा है मिशन शक्ति कार्यक्रम के द्वारा ही महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है जिससे महिलाओं व बालिकाओं पर हो रहें अपराध पर अंकुश लगाया जा रहा है।

एन्टी रोमियो टीम के माध्यम से विद्यालय में जाकर छात्राओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक किया जा रहा है जिससे हों रहे बाल अपराध, महिला अपराध पर अंकुश लग सके।

इस मौके पर एन्टी रोमियो टीम में महिला कांस्टेबल रागनी मिश्रा, कांस्टेबल रामनिवास यादव व विद्यालय शिक्षक मौजूद रहें।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!