Maharajganj

जनसंवाद कार्यक्रम में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं एवं आमजन को किया संबोधित.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/घुघुली.

  • योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने संगठित अपराध की कमर तोड़कर प्रदेश में जंगलराज का खात्मा किया. पंकज चौधरी,
  • मजबूत कानून व्यवस्था, विकास, बेहतरीन बुनियादी सुविधाएं व जन कल्याण, भाजपा की शीर्ष प्राथमिकता. जय मंगल कन्नौजिया,

घुघुली के जन संवाद कार्यक्रम और कार्यकर्त्ता सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं और आम जन को संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि देश, प्रदेश और नगर के विकास के लिए भाजपा ही एक मात्र विकल्प है। भाजपा की डबल इंजन सरकार विकास की गंगा बहा रही है।

सोमवार को केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने घुघुली में कार्यकर्ताओं के साथ ही आम जन से संवाद किया। उन्होनें कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश में योगी सरकार तेज गति से विकास के नए-नए प्रतिमान स्थापित कर रही है। जहा सरकार ने गरीबों को राशन, आवास,गैस,विजली कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड से लाभान्वित किया। वही देश और प्रदेश में व्यापार और उद्योग धंधो को बढा़वा देने का माहौल भी तैयार किया जा रहा है।

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने संगठित अपराध की कमर तोड़कर कर प्रदेश से जंगल राज का खात्मा कर दिया है।उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे प्रदेश की जनता को अपना परिवार मानने वाली पार्टी है।सपा सरकार में धर्म और जाति के नाम पर दंगे हुए।

मौजूदा भाजपा योगी सरकार में न केवल इन पर अंकुश लगाया।बल्कि प्रदेश की जनता को मेडिकल, इंजीनियरिंग कॉलेज,एक्सप्रेसवे, निशुल्क राशन शौचालय,मुफ्त इलाज ,गैस बिजली के निशुल्क कनेक्शन ,आवास जैसी सौगातें देकर गरीब व पिछड़े वर्ग को राहत देने का काम किया है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कहा कि पार्टी की केंद्र एवं राज्य सरकार प्रत्येक व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। विकास की यह गति अनवरत जारी रहे इसके लिए जरूरी है कि घुघुली में पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करे। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को प्रण से कार्य करने का संकल्प लेना होगा।विकास की प्रत्येक योजना आ रही है धरातल पर ये योजना उतरें इसके लिए जरूरी है कि डबल इंजन के साथ ट्रिपल इंजन भी इसमें जुड़ जाए।

इसी बदलते माहौल में इस बार के नगर निकाय चुनाव में आपके साथ भाजपा की डबल इंजन सरकार की ताकत है। इस चुनाव में एक और इंजन जोड़कर हर निकाय क्षेत्र में ट्रिपल इंजन सरकार का गठन करना है। ट्रिपल इंजन सरकार विकास और जनकल्याण को बुलेट ट्रेन की रफ्तार देने की गारंटी होगी।

विधायक ने कहा कि हमारे पास कानून व्यवस्था और विकास का बेहद मजबूत आधार है। मजबूत कानून व्यवस्था, विकास, बेहतरीन बुनियादी सुविधाएं व जनकल्याण भाजपा की शीर्ष प्राथमिकता है। निकाय चुनाव में इन्हीं मुद्दों पर भाजपा के प्रत्याशी जनता का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

हमें सिर्फ हर निकाय प्रमुख पद पर ही जीत दर्ज करने पर ही केंद्रित नहीं होना है बल्कि सभी निकायों में भाजपा के स्पष्ट बहुमत का बोर्ड बनवाने पर भी गंभीरता से ध्यान देना है। इस कार्यक्रम में डॉ राजेश सिंह पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र सिंह, जनार्दन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह, चतुर्भुज सिंह, इस्तेखार उर्फ टुनटुन रवि कश्यप, दीपक कश्यप, हेमंत गुप्ता, मनोज जायसवाल, निहाल सिंह, शैलेश गुप्ता सहित अनेकों कार्यकर्ता एवं आम जनता उपस्थित रही.

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!