जंगली जानवरों के आतंक से परेशान किसानों ने बागापार में किया प्रदर्शन.

-
जंगली जानवरों के आतंक से परेशान किसानों ने बागापार में किया प्रदर्शन.
-
बोले किसान..! मांगें पूरी नहीं हुई तो जिला मुख्यालय करेंगे आंदोलन.
हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/
चौक बाजार।
महराजगंज: सदर क्षेत्र के दर्जनों गांव के किसानों ने शुक्रवार को बागापार कस्बे में स्थित मेन तिराहें पर जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। जंगली जानवरों से परेशान क्षेत्र के किसानों का कहना है कि बड़ी मेहनत से अपने – अपने खेतों में गेहूं, दलहन, तिलहन, सब्जी, गन्ने आदि की फसल लगाए हैं। महंगे डीजल फूंककर फसलों की सिंचाई भी कर दिए हैं। अंधेरी रात में सैकड़ों की संख्या में जंगल से निकलकर नीलगाय, सुअर, बंदर, हिरन खेतों में घुस जा रहें हैं और फसलों को रौंदकर काफी क्षति पहुंचा रहें हैं। पूर्व प्रधान रामराज चौरसिया ने कहा कि जंगली जानवरों से हर फसलों का नुकसान होता है, लेकिन जिला प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं देता है। जंगली जानवरों के आतंक से परेशान क्षेत्रीय किसान खेतों में ही अपना घर बना लिए हैं। समाजसेवी विश्वनाथ यादव ने कहा कि जंगली जानवरों से हर साल क्षति होती है, लेकिन प्रशासन इस समस्या पर ध्यान नहीं देता। अगर जंगल के किनारे कंटीले तारबाड़ लगाया जाता या सुरक्षा खाई खोदवाई जाती तो जंगली जानवर जंगल से बाहर नहीं निकल पाते। उनके फसलों को नुकसान भी नहीं पहुंचता। किसानों ने कहा कि यदि इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी।
मुख्य रूप से रहें उपस्थित:
इस मौके पर काशी प्रसाद, सतीश शुक्ल, रणविजय चौधरी, उमेश चंद, श्रीपत वर्मा, शैलेंद्र यादव, दृगपाल चौधरी, प्रभुदयाल साहनी, हरेंद्र गौतम, सब्बीर अली, रामकेवल आदि मौजूद रहें।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.