Maharajganj
चार व्यक्तियों पर तेंदुए ने किया हमला एक कि हालात गंभीर जिला अस्पताल रेफर

● सूचना पर पहुँची वन विभाग की टीम ने तेंदुए को किया पिंजड़े में कैद
हिन्द मोर्चा न्यूज़ महराजगंज/निचलौल
सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत उत्तरी चौक रेंज के ग्राम पंचायत सोहट में सुबह करीब 7 बजे पानी की तलाश में जंगल से भटककर आवासीय क्षेत्र में आ गया। जहाँ किसी काम से जा रहे चारो व्यक्तियों पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। ग्रामीणों की मदद से चारों को तेंदुए के चंगुल से बचाया गया। और सीएचसी निचलौल ईलाज के लिए ले जाया गया। जहाँ एक व्यक्ति की हालत बेहद गंभीर देखकर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल महराजगंज भेज दिया गया। वही सूचना पर पहुँची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को पिजरे में कैद किया।
हिन्द मोर्चा टीम