ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी संस्थानों पर ग्राम प्रधानों के नेतृत्व में मनाया गया विश्व योग दिवस.

-
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी संस्थानों पर ग्राम प्रधानों के नेतृत्व में मनाया गया विश्व योग दिवस.
हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/रतनपुर.
-
बरवांकला मिनी स्टेडियम में प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष सिंह ने बताया योग से शरीर रहता है निरोग.
नौतनवां ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी संस्थानों पर बुधवार को योग दिवस मनाकर निरोग रहने की सलाह दी गई। इसी क्रम में ग्राम पंचायत बरवांकला के मिनी स्टेडियम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष सिंह के नेतृत्व में, प्राथमिक विद्यालय सिसहनिया उर्फ शीशमहल में प्रधान प्रतिनिधि राजकिशोर त्रिपाठी, जमुहानी कांग्रेस यादव, जगरनाथपुर दिलीप यादव, चकदह विरेन्द्र राजभर, लुठहवा बैजनाथ यादव, सुर्यपूरा अनूप चौधरी, गंगवलिया राकेश पटेल, सेखुआनी जितेन्द्र वर्मा, पडौली अनिल यादव, दुर्गापुर रघुबर यादव, हथिअहवा नवनीत त्रिपाठी, रतनपुर सतीश कुमार सिंह, हनुमानगढिया रामफल साहनी, बडहरा विजय मद्धेशिया, भगवानपुर गणेश मद्धेशिया, श्यामकाट बशिष्ठ, लक्ष्मीनगर अखिलेश सिंह, पुरैनिहा विनय मिश्र, झिंगटी आसिफ मलिक, महदेईया उमेश यादव, निपनिया राजू पासवान, विषखोप बच्चू सिंह, रेहरा अनिल पासवान, विशुनपुरा सत्यविजय यादव, असुरैना विजयनाथ यादव, बभनी भोलेन्द्र मिश्र सहित तमाम ग्राम पंचायत मे ग्राम प्रधानों के नेतृत्व में विश्व योग दिवस मनाया गया।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.