Maharajganj

गोरखपुर जनता दरबार में न्याय के लिए मुख्यमंत्री से मिला पीडित परिवार, लगाई गुहार .

गोरखपुर जनता दरबार में न्याय के लिए मुख्यमंत्री से मिला पीडित परिवार, लगाई गुहार .

मुख्यम॓त्री ने न्याय का दिलाया भरोसा, घर वापस लौटा पीडित परिवार.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/ रतनपुर.

महराजगंज: नौतनवां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुर्गापुर निवासी राम बेलास एवं उनकी पत्नी दुर्गावती ने जमीनी विवाद में तहसील प्रशासन से न्याय न मिलता देख सोमवार को गोरखपुर मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। जनता दरबार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दंपति की फरियाद सुना और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया।

दुर्गापुर निवासी राम बेलास पुत्र उत्तम व उसकी पत्नी ने जनता दरबार में मुख्यमंत्री को दिये गए प्रार्थना पत्र में लिखा है कि उनके जमीन को गांव निवासी दो भाईयों ने जबरिया कब्जा कर लिया है। इस संबंध में उप जिलाधिकारी नौतनवां के वहां मुकदमा चला, जिसमें फैसला हुआ कि रामबेलास का अंश आराजी नंबर 688 रकबा 334 हेक्टेयर में से तीन चार भाग होगा। फैसले के बाद प्रार्थी जब पुनः उप जिला अधिकारी के यहां न्याय मांगने के लिए गया तो वहां से उसे न्याय नहीं मिला।

लेखपाल, कानूनगो मौके पर गए परंतु पीडित को कब्जा नहीं दिला पाए। थक हार कर रामवेलास अपनी पत्नी दुर्गावती के साथ सोमवार को मुख्यमंत्री के जनता दरबार में अपनी शिकायतों के साथ पेश हुआ और मुख्यमंत्री को अपनी पीड़ा सुनाते हुए न्याय की गुहार लगाई।
रामबेलास ने बताया कि जमीनी विवाद में तहसील स्तरीय अधिकारियों से न्याय न मिलता देख वह गोरखपुर सीएम के जनता दरबार में पहुंचा। मुख्यमंत्री ने बरीकी से उनकी पीड़ा को सुना और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!