गड़बड़झाला: प्रधान प्रतिनिधि ने मजदूर बन अपने खाते में कराया भुगतान.

-
गड़बड़झाला: प्रधान प्रतिनिधि ने मजदूर बन अपने खाते में कराया भुगतान.
हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/
लक्ष्मीपुर।
बहुचर्चित ब्लॉक लक्ष्मीपुर के ग्राम पंचायत ख़ालिकगढ़ के टोला करमटीकर में जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र का कई बार खबर प्रकाशित करने के बाद शासन प्रशासन की नजर इस ओर पड़ी। और जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र का मरम्मत कार्य होने लगा। इस नवीन बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य किया गया। जिसका लाभ प्रधान प्रतिनिधि अमन साहनी पुत्र चंद्रवास साहनी ने उठा लिया। आपको बताते चले कि ग्राम पंचायत ख़ालिकगढ़ का टोला करमटिकर में आंगनबाड़ी केंद्र का बाउंड्रीवाल राज वित्त के तहत होना था। जिसमें प्रधान प्रतिनिधि अमन भरपूर लाभ उठाकर अपने खाते में 10 हजार 650 रुपये मंगवा लिया। और मलाई काटने लगें। अब सवाल यह उठता है। कि क्या प्रधान प्रतिनिधि ही इस लाभ का फायदा उठा रहें है, या अन्य कोई और भी इसके पीछे सचिव व एपीओ का भी हाथ है। यह जाँच का विषय बन गया है। मजदूरी का भुगतान कई प्रॉसेज से होकर गुजरता है। इतना बड़ा घोटाला कैसे हुआ। इससे पूर्व भी ऐसे मामले सामने आए लेकिन सब ठंडे बस्ते में रह गया। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी लक्ष्मीपुर डॉ. सुशांत सिंह का कहना है। कि मामला संज्ञान में नही है। जाँच की जायेगी। दोषी पाये जाने पर कार्रवाई भी की जायेगी।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.