Maharajganj

केन्द्र व प्रदेश सरकार के योजनाओं से आमजन हो रूबरू.

  • केन्द्र व प्रदेश सरकार के योजनाओं से आमजन हो रूबरू.
  • लक्ष्मीपुर ब्लाक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों का प्रशिक्षण वर्ग का हुआ आयोजन.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/लक्ष्मीपुर.

महराजगंज: लक्ष्मीपुर ब्लाक सभागार कक्ष में भाजपा द्वारा मंगलवार को ब्लाक पंचायत सदस्य प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ये प्रशिक्षण चार सत्रों में हुआ। वक्ताओं ने आह्वान किया कि केन्द्र व प्रदेश सरकार के नितियों व लोक कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता के पास जाकर उनसे रूबरू कराना होगा। प्रथम सत्र में फरेन्दा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि सभी जनप्रतिनिधि ऐसा प्रयास करें कि सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिल सकें।

हमारा लक्ष्य है कि अन्तिम पंक्ति के अन्तिम व्यक्ति का विकास होना है। ममता और समता के लक्षित अपने कार्य में उतारना है।यही भाजपा पार्टी का विजन‌ है। पार्टी के शत् प्रतिशत क्रियान्वयन में कार्यकर्ताओं की भूमिका आवश्यक है।

दूसरे सत्र के सम्बोधन में पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष समीर‌ त्रिपाठी ने अपने सम्बोधन में भाजपा के इतिहास, विचारधारा, जनसहभागिता पर चर्चा करते हुए कहा कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ है। 1951 के जनसंघ से 2023 तक के भाजपा के सफर को गिनाया। भाजपा के 2 सीट से 300 सीट से पार सफर करने वाली लोकसभा का भाजपा के गौरवपूर्ण इतिहास से रूबरू कराया। तीसरे सत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय ने अपने सम्बोधन में कहा कि सभी का साथ, विकास, विश्वास और प्रयास के मूलमंत्र को मानकर कार्य करना होगा।

कुशल जनप्रतिनिधि वहीं जिसका जनता में अच्छा पैठ हो। पार्टी के अन्य विंदुओं पर चर्चा की। साथ ही समापन में मजबूत इरादा, जिज्ञासु प्रवृत्ति, कार्यकर्ता कौशल और सेवा ही संकल्प सफलता का मूल आधार है।

मुख्य रूप से रहें उपस्थित:

इस दौरान नौतनवां ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, चन्द्रप्रकाश मिश्र, संजय पाण्डेय भाजपा जिलाध्यक्ष महराजगंज, परवेज अहमद अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष महराजगंज सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं कार्यकर्ता मौजूद रहें।

पूर्व विधायक ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से कराया अवगत:

पूर्व विधायक फरेंदा बजरंग बहादुर सिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकार की अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया कि आयुष्मान कार्ड के तहत 5 लाख तक का इलाज गरीबों को प्रदेश सरकार द्वारा मिल रहा है। पहलें गैस के कनेक्शन केवल उन लोगों को मिलते थे जिनकी पहुँच सांसद एवं मंत्री तक थी।

केंद्र सरकार ने सभी गरीब लोगों को गैस के कनेक्शन उपलब्ध कराकर मोदी जी की सरकार बनने के बाद सभी अनुसूचित, पिछड़े गरीबों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर ग्राम-ग्राम एवं घर-घर तक पहुँच गए है एवं स्वछता योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा गरीबों के लिए शौचालय निर्माण का कराया गया पहले की सरकारों में केंद्र द्वारा एक रुपया जो भेजा जाता था उसका केवल 15 पैसा ही लाभार्थी को मिलता था।

लेकिन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन धन योजना एवं किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थियो को सीधे खाते में पैसा पहुंचाकर बीच के दलालों के कमीशन को ख़त्म करने का कार्य किया है।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!