Maharajganj

कार्तिक पूर्णिमा: विराट दंगल में पहलवानों ने किया जोर-आजमाइश.

  • कार्तिक पूर्णिमा: विराट दंगल में पहलवानों ने किया जोर-आजमाइश.
  • धानी क्षेत्र के कानापार ग्राम प्रधान संजय साहनी ने दंगल का किया आयोजन, पनियरा के गुड्डू बनें विजेता.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/
फरेन्दा।

प्रत्येक वर्षो की भांति इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा पर धानी स्थित राप्ती नदी के तट पर विराट दगंल व मेला का आयोजन किया गया। जिसमें पड़ोसी जनपदों के अलावा पंजाब व दिल्ली के पहलवानों ने प्रतिभाग किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी ने हाथ मिलाकर दंगल का शुभारंभ कराया।
दंगल में पनियरा महराजगंज के पहलवान गुड्डू पंजाब के साहिल को धूल चटाकर विजेता बनें। ग्राम प्रधान कानापार संजय सहानी ने नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जबकि द्वितीय पुरस्कार पर गुड्डू पनियरा ने दिल्ली के पहलवान राहुल को पटकनी देकर अपने नाम किया। दोनों अहम मुकाबलें में गुड्डु विजेता रहा। मुकाबले में संतकबीर नगर के शिवानंद यादव पहलवान ने बनारस के पहलवान अंकित, पनियरा के इष्टदेव ने गोरखपुर के गोलू पहलवान को आसमान दिखाया। इस तरह कुल 16 जोड़ी कुश्ती करायी गयी। विजयी पहलवानों को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। चौकी प्रभारी धानी मनोज यादव मय फोर्स मौजूद रहे। इस दौरान अनिल सहानी कृष्णा यादव ,अविनाश प्रताप सिंह, दुर्गेश राय, अनूप तिवारी, सहित दर्जनों लोग मौजूद रहें।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!