Maharajganj
एमआरडी जनता इंटर कालेज के प्रबन्ध समिति का चुनाव सम्पन्नं

-
एमआरडी जनता इंटर कालेज के प्रबन्ध समिति का चुनाव सम्पन्नं
-
चंद्र प्रकाश प्रबंधक व आकाश उप प्रबंधक चुने गए.
हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज
फरेंदा।
मोतीराम द्विवेदी जनता इंटर कालेज आनन्दनगर के प्रबन्ध समिति का चुनाव रविवार को हुआ। चुनाव जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा नामित पर्यवेक्षक सुरेन्द्र प्रसाद प्रधानाचार्य राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरवा राजा की देख रेख में शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्नं हुआ।
चुनाव पर्यवेक्षक सुरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि ईश्वर चन्द्र त्रिपाठी अध्यक्ष, सुरेन्द्र नाथ पांडेय उपाध्यक्ष, प्रबन्धक पद पर चन्द्र प्रकाश एवं आकाश को उप प्रबन्धक चुना गया। मंत्री पद पर सतीश त्रिपाठी एवं संयुक्त मंत्री पद पर चन्द्रप्रभा त्रिपाठी एवं कोषाध्यक्ष सूरत नारायण चतुर्वेदी को चुना गया तथा इसके अलावा छह कार्यकारिणी सदस्यों को भी चुना गया। चुनें गए प्रबंध समिति को प्रधानाचार्य लाल सिंह व शिक्षकों ने बधाई दी है।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.