Maharajganj

एडीओ पंचायत रामकृष्ण के नेतृत्व में ब्लाक परिसर में योगाभ्यास कर मनाया गया योग सप्ताह.

  • एडीओ पंचायत रामकृष्ण के नेतृत्व में ब्लाक परिसर में योगाभ्यास कर मनाया गया योग सप्ताह.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/ रतनपुर.

नौतनवां ब्लाक परिसर में सहायक खण्ड विकास अधिकारी रामकृष्ण प्रसाद के नेतृत्व में बृहस्पतिवार की सुबह योगाभ्यास कर योग सप्ताह मनाया गया। इसमें ब्लाक कर्मचारी, ग्रामीण व कुछ सफाई कर्मी शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने घंटो योगाभ्यास किया। वहीं ग्राम पंचायत सुर्यपूरा में पंचायत भवन पर भी ग्राम प्रधान अनूप चौधरी व रोजगार सेवक प्रवीण मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में योगाभ्यास कर योग सप्ताह मनाया गया है।

सहायक खंड विकास अधिकारी रामकृष्ण प्रसाद ने बताया कि शासन के निर्देश पर 15 से 21 जून तक योग सप्ताह दिवस मनाया जायगा। उन्होने बताया कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ और मजबूत रहता है।रक्तचाप और हृदय गति को नियंत्रित रखने में मदद करता है। शरीर को आराम मिलता है।तनाव की समस्या कम होती है। आन्तरिक अंग मजबूत होता है।शरीर का पाचन तंत्र सही से कार्य करता है।योग के द्वारा ही हम तमाम बिमारी से निजात पा सकते हैं।
इस मौके पर सरीफुल हसन, चन्द्रेश यादव, नागेन्द्र यादव,बबलू यादव, बैजना गोड,हरि प्रसाद, उमेश यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!