Maharajganj

एडिओ पंचायत रामकृष्ण प्रसाद के पुनः आगमन पर ब्लाक कर्मचारियों ने फूल माला पहनाकर किया स्वागत.

  • एडिओ पंचायत रामकृष्ण प्रसाद के पुनः आगमन पर ब्लाक कर्मचारियों ने फूल माला पहनाकर किया स्वागत.
  • रामकृष्ण प्रसाद के बेहतर कार्यकाल को देखकर पुनः नौतनवां ब्लाक की सौंपी गई जिम्मेदारी.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/ रतनपुर.

महराजगंज:;नौतनवां ब्लाक के सहायक विकास अधिकारी पंचायत का पद बीते एक माह से रिक्त चल रहा था। पद रिक्त चलने से सभी विभागीय कार्य प्रभावित हो रहा था। शनिवार को पूर्व में तैनात रहे सहायक विकास अधिकारी रामकृष्ण प्रसाद ने पुनः नौतनवां ब्लाक मुख्यालय पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया इस दौरान पंचायत विभाग के सभी कर्मचारियों के साथ साथ सफाई कर्मियों ने एडिओ पंचायत रामकृष्ण प्रसाद को फूल माला पहनाकर उन्हें मिष्ठान खिलाकर लोगों ने उनका स्वागत किया।

इस दौरान ग्राम प्रधान दिलीफ यादव, राजू पासवान, उमेश कुमार यादव ,बेचन सिह, मनोज कुमार यादव, बीसी धर्मेन्द्र कुमार यादव, अस्वनी कुमार श्रीवास्तव ,कम्प्यूटर आपरेटर बबलू यादव सहित सफाई कर्मचारी संघ के ब्लाक अध्यक्ष सदानंद यादव विजेन्द्र कुमार कन्नौजिया पप्पू कुमार रामवचन प्रसाद धर्मेन्द्र सन्तोष कुमार यादव शैलेन्द्र भारती प्रमोद यादव विनोद यादव शैलेन्द्र यादव सहित आदि मौजूद रहें।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!