एक अक्टूबर को पुरानी पेंशन बहाली को लेकर दिल्ली की धरती पर गरजेगा महराजगंज का अटेवा संघ

- एक अक्टूबर को पुरानी पेंशन बहाली को लेकर दिल्ली की धरती पर गरजेगा महराजगंज का अटेवा संघ.
- ब्लाक अध्यक्ष गोविन्द प्रसाद साहनी व ब्लाक मंत्री हीरेन्द्र कुमार गौतम के नेतृत्व में बनी रणनीति.
हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/ रतनपुर.
महराजगंज: रविवार को अटेवा ब्लाक इकाई नौतनवां एवं लक्ष्मीपुर की संयुक्त बैठक नौतनवां इण्टर कालेज नौतनवां में समय अपराह्न 2 बजे से आयोजित किया गया।बैठक में मुख्य रूप से 1अक्टूबर 2023 को पुरानी पेंशन शंखनाद महारैली को सफल बनाने हेतु रणनीतियों पर चर्चा परिचर्चा किया गया। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री राजेश जायसवाल, जिला अध्यक्ष टी पी सिंह, जिला महामंत्री शिवशरण सिंह, जिला कोषाध्यक्ष राघवेन्द्र गुप्त एवं जिला संगठन मंत्री अनिल कुमार इत्यादि लोग उपस्थित रहें।
ब्लाक नौतनवां के अध्यक्ष गोविन्द प्रसाद साहनी एवं ब्लाक महामंत्री हीरेन्द्र कुमार गौतम ने संयुक्त रूप से बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अपने बुढ़ापे की सहारा पुरानी पेंशन की बहाली हेतु 1अक्टूबर को नौतनवां ब्लाक से अधिक से अधिक शिक्षक एवं कर्मचारियों को दिल्ली पेंशन शंखनाद महारैली में उपस्थित होना है। जिसके लिए युद्ध स्तर पर तैयारी करके अधिक से अधिक साथियों को जागरूक किया जाय और शीघ्र ही अपना टिकट बुक करवा लें जिससे किसी भी असुविधा से बचा जा सके।
इसके साथ ही अटेवा संगठन की मजबूती पर भी चर्चा परिचर्चा किया।बैठक को मुख्य रूप से कृपा सिंह यादव, संजय भारती, राजेश्वर, आशुतोष प्रकाश सिंह, राघवेन्द्र गुप्त, शिवशरण सिंह, राजेश जायसवाल इत्यादि लोगों ने संबोधित किया।
अभी नहीं तो कभी नहीं: टीपी सिंह,
जिला अध्यक्ष टी पी सिंह ने बताया कि यह रैली पुरानी पेंशन की बहाली का अन्तिम चरण है। आशा है कि इस रैली के बाद शुभ समाचार मिलने के संकेत मिल रहे हैं। इस लिए सभी शिक्षक साथियों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में इस रैली में शामिल होवे, क्योंकि अभी नहीं तो कभी नहीं। आशुतोष सिंह ने अपने गीतों द्वारा लोगों को दिल्ली जाने हेतु जागरूक किया।
प्रदेश संगठन मंत्री राजेश जायसवाल ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा अधिकार है। इसको लेकर ही हम रहेंगे।
दिल्ली जाने हेतु विशेष रूप से आह्वान किया।
जिला महामंत्री शिवशरण सिंह ने कहा जब जब दिल्ली में रैली हुई है तब तब कुछ नया हुआ है। इसीलिए आप लोग अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली चलें। बैठक का संचालन पवन कुमार ने किया। बैठक में लगभग सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहें।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.