ई रिक्सा स्टार्ट कर चालक सवारी से वसूल रहा था पैसा, ई रिक्सा चला गया तीस फिट नीचे नहर में

-
ई रिक्सा स्टार्ट कर चालक सवारी से वसूल रहा था पैसा, ई रिक्सा चला गया तीस फिट नीचे नहर में
हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/ रतनपुर.
महराजगंज: नौतनवां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रतनपुर मिश्रवलिया रोहिन नहर में बुधवार की दोपहर को एक ई रिक्शा अचानक नहर में पलट गई।बताया जा रहा है कि चालक ई रिक्शा चालू छोड़कर रुपए वसुली करने लगा तभी अचानक ई रिक्शा गहरी नहर में चला गया, गनीमत रहा की उस ई रिक्शे में कोई सवारी नहीं था,जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। आस पास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक के माध्यम से ई रिक्शा को किसी तरह बाहर निकाला।
नौतनवां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रतनपुर के मिश्रवलिया से होकर बहने वाली रोहिन नहर के समीप नौतनवां ठूठीबारी मुख्य मार्ग पर एक ई रिक्शा चालक सड़क के पश्चिमी पटरी पर ई रिक्शा खड़ा कर सवारियों से पैसा वसूलने लगा। तभी अचानक ई रिक्सा सड़क किनारे से गहरी नहर में चला गया। गनीमत रहा कि ई रिक्सा में कोई सवार नहीं था। वहीं गहरी नहर में पलटने से ई रिक्सा छतिग्रस्त हो गया है। आस पास के लोगों की मदद से ट्रक में बांधकर किसी प्रकार ई रिक्शा को नहर से बाहर निकाला गया है।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.