Maharajganj

इंद्रजीत जायसवाल बने व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष, व्यापारियों में खुशी

  • इंद्रजीत जायसवाल बने व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष, व्यापारियों में खुशी.
  • अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल चौक का हुआ गठन.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/
चौक बाजार।

महराजगंज: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक शुक्रवार को नगर पंचायत चौक में स्थित यात्री निवास में संपन्न हुआ। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनिल कुमार कसौधन की अध्यक्षता में व्यापार मंडल चौक के नगर इकाई का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से इंद्रजीत जायसवाल को नगर अध्यक्ष, बृजभूषण विश्वकर्मा उर्फ मुक्तिनाथ को वरिष्ठ महामंत्री, संजय कन्नौजिया कोषाध्यक्ष एवं मुन्ना यादव महामंत्री को बनाया गया। संगठन के नगर कार्यकारिणी घोषित होने पर व्यापारियों ने खुशी व्यक्त किया। व्यापारियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि व्यापार संगठन देश व प्रदेश की आर्थिक स्थिति का स्तंभ होता है। उन्होंने व्यापारी को व्यापार में भूमिका के बारे में जागरूक करते हुए सभी व्यापारियों को एक साथ और कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर नगर के वरिष्ठ व्यापारी राजकिशोर जायसवाल, नंदकिशोर शर्मा, रवींद्र जायसवाल, दयानंद वर्मा, तामेश्वर वर्मा, विश्वंभर पांडेय, अनिल मद्धेशिया, दिनेश प्रजापति, मारकंडेय अग्रहरि, गोरख पटेल, संदीप शर्मा, नीरज पांडेय के अलावा बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहें।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!