इंडिया मार्का हैंडपंप खराब होने से पेयजल का संकट.

-
इंडिया मार्का हैंडपंप खराब होने से पेयजल का संकट.
हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/
लक्ष्मीपुर।
चिलचिलाती धूप व गर्म हवाओं के चलते पेयजल के लिए लोग व्याकुल हो रहे है। ऐसे में सड़क किनारे व सार्वजनिक जगहों पर लगे इंडिया मार्का हैंडपंप खराब होने से लोगों को गला तर करने के लिए पानी नसीब नहीं हो पा रहा है। शिकायत के बाद भी हैंडपंप की स्थिति दयनीय बनी है। जिससे लोगों में रोष व्याप्त है। वही लक्ष्मीपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत ख़ालिकगढ़ में लगभग एक दर्जन सरकारी इण्डिया मार्का हैंड लगा है। जिसमें आधा दर्जन से अधिक हैंडपंप खराब पड़े हैं। गांव के ग्रामीणों ने बताया कि हैंडपंप खराब होने की कई बार ग्राम प्रधान व सचिव उसके बाद बीडीओ से शिकायत किया गया। लेकिन किसी ने इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया।
इस संबंध में खंड विकास अधिकारी डॉ. सुशांत सिंह ने कहा कि लिखित शिकायत पत्र मिलने पर सचिव के माध्यम से स्थलीय जांच कराकर हैंडपंप ठीक कराया जाएगा।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.