Maharajganj

आम के पेड़ की डाल पर फंदे से लटकता मिला युवक का शव, नही हुई शिनाख्त.

  • आम के पेड़ की डाल पर फंदे से लटकता मिला युवक का शव, नही हुई शिनाख्त.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/ रतनपुर.

सोनौली कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह आम के बगीचे में एक करीब 30 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटकता दिखाई दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुटी रही लेकिन मृतक युवक की शिनाख्त देर शाम तक नही हो पाई। पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया है।
सोनौली कोतवाली क्षेत्र के जुगौली व पिपरहिया गांव के बीच आम का एक बहुत पुराना बगीचा है। शुक्रवार की सुबह एक 30 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटक रहा था। प्रथम दृष्टया शव को देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही थी। काफी खोजवीन के बाद भी मृतक युवक की पहचान नही हो पाई। मृतक युवक को नेपाल का नागरिक होने की आशंका जताई जा रही है हालांकि पुलिस ने शिनाख्त के लिए नेपाल पुलिस को मृतक का फोटो उपलब्ध करा दिया है।

क्या कहते हैं सोनौली कोतवाल:

इस सम्बन्ध में सोनौली कोतवाल अभिषेक सिंह का कहना है कि मृतक युवक की शिनाख्त नही हो पाई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!