Maharajganj

अलग अलग गांव से छह लोगों को परसामलिक पुलिस ने शान्तिभंग में किया चालान.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/ रतनपुर.

परसामलिक थाना क्षेत्र के दो अलग अलग ग्राम पंचायतों से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने छह लोगों पर शान्ति भंग में मुकदमा दर्ज कर उपजिलाधिकारी नौतनवां न्यायालय में चालान किया है।
जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत अहिरौली में बीते मंगलवार की रात में तस्करों एवं प्रशासन के बीच में गेहूं बरामद को लेकर बिबाद हो गया था जिसमें अहिरौली गांव निवासी विजय प्रकाश सिंह उर्फ नागा पुत्र उदयराज व जय सिंह पुत्र विजय प्रकाश सिंह उर्फ नागा तथा ग्राम पंचायत रेहरा निवासी शुशील कुमार गिरी पुत्र रामसमुझ गिरी व बेलभार निवासी रामधनी साहनी पुत्र झिन्नू व दुर्बल साहनी पुत्र रामधनी साहनी व दिनेश साहनी पुत्र रामधनी के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 151 में पाबंद कर आग्रीम कार्रवाई के लिए एसडीएम कोर्ट नौतनवां के लिए रवाना कर दिया।

थानाध्यक्ष प्रशान्त कुमार पाठक ने बताया कि अलग अलग दो गांवों से छह लोगों को शान्ति भंग में पाबंद कर एसडीएम कोर्ट नौतनवां के लिए रवाना किया गया है।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!