Maharajganj

अज्ञात कारण से लगी आग आशियाना हुआ जलकर राख,लाखों का नुकसान

  • अज्ञात कारण से लगी आग आशियाना हुआ जलकर राख,लाखों का नुकसान.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/ रतनपुर.

नौतनवां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खोरिया में बुधवार की दोपहर में लगी अचानक आग से एक आशियाना जलकर खाक हो गया। घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग से लाखों रूपए का नुकसान हुआ है। बडी़ मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
नौतनवां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खोरियां बाजार में राजू मोदनवाल का टीनशेड व फूस का आशियाना था। चौराहे पर चाय की दुकान चलाने के लिए पूरा परिवार घर में ताला लगाकर चले गए थे। बुधवार की दोपहर में मकान धू धू कर जलने लगा। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक सबकुछ जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि घर में बेड,विस्तर,कपडा, राशन, बक्सा सहित सारा सामान था जिसे निकालने का मौका नही मिला। राजू मोदनवाल ने बताया कि आग लगने से सबकुछ जलकर खत्म हो गया। आग से करीब दो लाख रुपए का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने बडी़ मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!