अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की बैठक सम्पन्नं

-
अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की बैठक सम्पन्नं
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज/
कोल्हुई।
महराजगंज: अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद महराजगंज इकाई की एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष पण्डित सूर्य प्रकाश चतुर्वेदी की अध्यक्षता में देवीशरण राम चन्द्र पी जी कालेज परसौना, कोल्हुई महराजगंज पर सम्पन्नं हुई । बैठक में पंडित मिथिलेश कुमार पांडेय के साथ अन्य बंधुओं ने सदस्यता की गति बढ़ाने,समस्त ब्लाकों में बैठक करने,गरीब बीमार बंधु,गरीब कन्या की शादी हेतु धन संग्रह की व्यवस्था करने सहित समाज के अन्य बिन्दुओं पर जोर दिया। पंडित अभिषेक पाण्डेय ने देवी देवताओं व हिंदू धर्म के विरुद्ध अपमान जनक टिप्पणी करने वाले विधर्मियों को सबक सिखाने के लिए वैधानिक लड़ाई में पीछे न रहने की अपील किया।
सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि परिषद की मंशा के अनुरूप हमारी बैठक गांवों में हो, जिससे अधिक से अधिक लोगों को साथ जोड़ा जाये। इस अवसर पर उपाध्यक्ष पंडित राम चन्द्र पाठक, संयोजक पण्डित वेद प्रकाश चतुर्वेदी, महासचिव पंडित नर्वदेश्वर शुक्ल, मीडिया प्रभारी पण्डित अभिषेक मिश्र,सचिव रविन्द्र कुमार त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष पंडित विवेक मिश्र, सदस्य पंडित महेन्द्र पाठक,सदस्य राजीव कुमार पाण्डेय,पंडित आकाश पाण्डेय पत्रकार, पण्डित अभिषेक पाण्डेय व पण्डित मनोज त्रिपाठी सहित अन्य विप्र बंधुओं ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.