सोनौली कोतवाल अभिषेक सिंह ने भगवानपुर में ग्रामीणों के साथ बैठक कर लिया जानकारी

-
सोनौली कोतवाल अभिषेक सिंह ने भगवानपुर में ग्रामीणों के साथ बैठक कर लिया जानकारी
हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/ रतनपुर.
महराजगंज: सोनौली कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत भगवानपुर के पंचायत भवन पर शुक्रवार को सोनौली कोतवाल अभिषेक सिंह के नेतृत्व में आपरेशन कवच के तहत बैठक किया गया। बैठक में गांव की कुल जनसंख्या,जातिगत संख्या, भारत से नेपाल में व नेपाल से भारतीय सीमा में निवास करने वाले लोगों की संख्या तथा भारत और नेपाल दोनों देशों में निवास करने वाले लोगों के बारे में ग्रामीणों से जानकारी हासिल किया। कोतवाल अभिषेक सिंह ने लोगों को मानव तस्करी, महिला हेल्पलाइन 1090 व डायल 112 व 1098 चाईल्ड लाईन के संदर्भ में लोगों को जागरूक किया।
कोतवाल ने बताया कि भगवानपुर सीमावर्ती गांव है यदि गांव में कोई भी व्यक्ति संदिग्ध दिखाई दे रहा है तो तत्काल अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन तथा पुलिस चौकी पर इसकी जानकारी दें, पुलिस मौके पर पहुंच कर त्वरित कार्रवाई करेगी और आवश्यकता अनुसार ग्रामिणों को सुरक्षा प्रदान की जायेगी।
इस मौके पर चौकी प्रभारी अरुण कुमार,एएचटीयू टीम प्रभारी उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार,हेड कांस्टेबल प्रद्युम्न सिंह, श्रीप्रकाश यादव,अमावश, ग्राम प्रधान गणेश मद्धेशिया, जयराम सिंह, बैजनाथ पाण्डेय,माधव तिवारी, रोहित मौर्य, अब्दुल हुसैन, मोहम्मद आजाद, घनश्याम सिंह आदि मौजूद रहे।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.