Maharajganj

सीडब्ल्यूसी की सदस्य बनी सुप्रिया श्रीनेत, महराजगंज का बढ़ा सम्मान.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/
फरेंदा।

राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया राहुल और प्रियंका सहित सुप्रिया श्रीनेत को सीडब्ल्यूसी का सदस्य बनाया गया है।
सुप्रिया श्रीनेत उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के कद्दावर नेता पूर्व सांसद स्व0 हर्षवर्धन सिंह की पुत्री हैं। उनके इस मनोनयन से महराजगंजवासी पूरी तरह गदगद हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिभुवनारायण मिश्र ने उन्हें बधाई देते हुए कहा है कि उनके इस मनोयन से महराजगंज का सम्मान बढ़ा है।

वहीं कांग्रेस नेता विजय सिंह एडवोकेट ने कहा सुप्रिया श्रीनेत को कांग्रेस की सर्वोच्च नियामक संस्था सीडब्ल्यूसी का सदस्य बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं उनके इस मनोनयन से महराजगंज जनपद के कार्यकर्ताओं का मान बढ़ा है हम शीर्ष नेतृत्व को इसके लिए आभार प्रकट करते हैं। सुप्रिया श्रीनेत के आल इंडिया कांग्रेस का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर कांग्रेस जनों को बधाई देते हैं कहा कि पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी।

फरेंदा विधायक सहित अनेक कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई:

बधाई देने वालो में फरेन्दा विधायक वीरेन्द्र चौधरी, राम प्रसाद गुप्त,पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम प्यारे प्रसाद,डा.रामनरायन चौरसिया, सुधेश मोहन श्रीवास्तव एडवोकेट, कांग्रेस नेता यशोदा श्रीवास्तव,पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी,पूर्व चेयरमैन जय प्रकाश लाल श्रीवास्तव,रमेश श्रीवास्तव, अशोक चौरसिया, इफ्तखार खा, राजन शुक्ला , नौतनवां के वरिष्ठ नेता सदामोहन उपाध्याय, मुकेश उपाध्याय, राजाराम, छोटन प्रसाद गुप्ता सहित दर्जनों लोगों ने बधाई दी है।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें
Back to top button
error: Sorry! This content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker