Maharajganj

सर्द रातों में ठिठुरने लगे लोग…रैन बसेरों का पता नहीं,

  • सर्द रातों में ठिठुरने लगे लोग…रैन बसेरों का पता नहीं,

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/
फरेंदा।

दिसंबर महीने की शुरुआत होने के साथ ही ठंड और भी बढ़ गई है। दिन में भले ही कुछ राहत हो, लेकिन रात होते ही ठिठुरन बढ़ जाती है। ऐसे में बेसहारा गरीब लोगों और यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन अभी तक आदर्श नगर पंचायत आनंदनगर की ओर से अस्थाई रैन बसेरों को बनाने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है दरअसल, सुबह-शाम ज्यादा ठंड हो रही है। शहर में बाहर से आने वाले राहगीरों और सड़क पर रहकर अपना गुजारा करने वालों के लिए नगर पंचायत हर साल अस्थाई रैन बसेरों को बनाता है। ताकि सड़क पर सर्द रात में कोई ठिठुरता न मिले।

रैन बसेरे नहीं बनने से ठंड में भटक रहे लोग:

नगर पंचायत के अम्बेडकर तिराहा के शिवमंदिर पर अस्थाई रैन बसेरा बनता है। जिनमें लोगों के ठहरने की व्यवस्था की जाती है। उन्हें सोने के लिए कंबल और रजाई आदि भी मिलता है। जिससे राहगीरों और सड़क पर रहने वाले गरीब बेसहारा लोगों को सर्द रात में ठंड से राहत मिलती है। साथ ही लोग अपने आप को सुरक्षित भी महसूस करते हैं। लेकिन अभी तक नगर पंचायत ने अस्थाई रैन बसेरा बनाने की शुरुआत नहीं की है। जिसके चलते लोग सर्द रातों में इधर-उधर भटक कर परेशान हो रहे हैं।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!