Maharajganj

सम्मान पाकर भारतीय सभ्यता के मुरीद हुए दक्षिण कोरियाई बौद्ध भिक्षु.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/रतनपुर.

  • नौतनवां ब्लाक के खोरियां बाजार के सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर पहुचें 108 बौद्ध भिक्षु.
  • सारनाथ से पैदल यात्रा पर निकले दक्षिण कोरियाई बौद्ध भिक्षु महराजगंज का भ्रमण करते हुए पहुंचे खोंरिया बाजार.

विश्व शान्ति की कामना को लेकर सारनाथ से सैकडों की संख्या में पैदल निकले दक्षिण कोरिया के बौद्ध भिक्षु जनपद कुशीनगर व महराजगंज का भ्रमण करते हुए सोमवार की सुबह 8:30 बजे नौतनवां ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत खोरियां बाजार के सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर पहुंचे.

जहां एसडीएम नौतनवां दिनेश कुमार मिश्र, थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह, नायब तहसीलदार शौरभ श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत रामकृष्ण प्रसाद, सचिव अमरेन्द्र राज यादव, ग्राम प्रधान अनिल कुमार वर्मा, रोजगार सेवक संजय कुमार गुप्त सहित आदि लोगों ने बौद्ध भिक्षुओं का जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया। बौद्ध भिक्षु प्रार्थना के बाद तम्बू लगाकर भोजन के बाद विश्राम गृह में आराम किए। शाम पांच बजे प्रार्थना के बाद कोरियाई बौद्ध भिक्षु रात्रि में नेपाल के लिए रवाना होंगे।

विश्व शान्ति की कामना को लेकर सारनाथ से 108 की संख्या में पैदल निकले दक्षिण कोरिया के बौद्ध भिक्षु जनपद कुशीनगर में भ्रमण के बाद महराजगंज, बरईठवां बागापार, चानकी घाट के रास्ते जंगल होते हुए जंगल गुलरिहा होते हुए सोमवार की सुबह 8:30 बजे नौतनवां ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत खोरियां बाजार के सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर पहुंचे जहां एसडीएम नौतनवां दिनेश कुमार मिश्र, थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह, नायब तहसीलदार शौरभ श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत रामकृष्ण प्रसाद, सचिव अमरेन्द्र राज यादव, ग्राम प्रधान अनिल कुमार वर्मा, रोजगार सेवक संजय कुमार गुप्ता सहित आदि लोगों ने बौद्ध भिक्षुओं का जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया।

खोरियां बाजार के डाक बंगले पर ब्यवस्था देखकर कोरियाई बौद्ध भिक्षु काफी प्रभावित हुए। अतिथियों के सेवाभाव को देखकर बौद्ध भिक्षु भारतीय संस्कृति के मुरीद हो उठे। शाम पांच बजे प्रार्थना के बाद कोरियाई बौद्ध भिक्षु रात्रि में नेपाल के लिए रवाना होंगे।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!