Maharajganj

समाजवादी साइकिल यात्रा के भव्य स्वागत के लिए सपाईयों ने की तैयारी.

  • समाजवादी साइकिल यात्रा महराजगंज में आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव का आगाज है: विद्यासागर यादव,

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज सदर.

आपको बताते चलें कि समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दिशा निर्देशन में “देश बचाओ देश बनाओ” समाजवादी साइकिल यात्रा निकाली गई है जो कि अपने पुर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 3 अक्टूबर को महराजगंज जनपद में प्रवेश करेगी.

जिसके भव्य स्वागत की तैयारियां पुरी कर ली गई है. यह साइकिल यात्रा जनपद में अनेक चौक चौराहों एवं तहसीलों से गुजरती हुई जनपद के प्रमुख स्थानों पर से गुजरेगी, जिसके स्वागत के लिए जगह-जगह पर सपा कार्यकर्ता अत्यधिक उत्साहित हैं.

उन्होंने बताया कि यह समाजवादी साइकिल यात्रा महराजगंज में आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव का आगाज है. यह साइकिल यात्रा आने वाले लोकसभा चुनाव में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. इस समाजवादी साइकिल यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के विचारों एवं समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाना है.

इस कार्यक्रम को लेकर जनपद के सभी समाजवादी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अत्यंत उत्साहित हैं.
यह समाजवादी साइकिल यात्रा 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक जनपद के विभिन्न स्थानों पर अपने कार्यक्रम के दौरान लोगों को समाजवादी नीतियों से अवगत कराएगी.

जनपद में किस दिन किस जगह पर होगा भव्य स्वागत कार्यक्रम:

कुशीनगर के कप्तानगंज नगर पंचायत में 04:00 बजे स्वागत एवं सभा कार्यक्रम के बाद 05 बजे इन्दरपुर, जनपद- महराजगंज में स्वागत के बाद धरमौली चौराहेउ पर 06 बजे स्वागत एवं सभा के बाद परतावल नगर में स्वागत एवं सभा के बाद रात्री विश्राम।

दिनांक 04.10.2023 दिन बुद्धवार:

सुबह 10 बजे परतावल से यात्रा प्रारम्भ होकर 11 बजे धर्मपुर चौराहें पर स्वागत सभा, तत्पश्चात 12 बजे शिकारपुर में स्वागत एवं सभा के बाद 01 बजे महराजगंज में स्व० शिब्बनलाल सक्सेना जी की मूर्ति पर माल्यापर्ण के बाद स्वागत सभा, उसके बाद 02 बजे सिन्दुरिया चौराहें पर स्वागत कार्यक्रम के बाद मिठौरा में 03 बजे स्वागत कार्यक्रम के बाद 05 बजें निचलौल में स्वागत एवं रात्री विश्राम।

दिनांक 05.10.2023 दिन वृहस्पतिवार:

सुबह 10 बजे निचलौल से यात्रा प्रारम्भ होने के बाद ब्लाक स्थित शहीद स्थल पर माल्यापर्ण के बाद 11 बजे गडौरा में स्वागत के बाद 12 बजे ठूठीबारी में स्वागत के बाद 01 बजे बरगदवां बाजार में स्वागत एवं सभा 03 बजें सेखुआनी चौराहें पर स्वागत सभा 04 बजे मिश्रौलिया में स्वागत एवं सभा के बाद नौतनवां में 06 बजे स्वागत सभा एवं रात्री विश्राम।

दिनांक 06.10.2023 दिन शुक्रवार:

सुबह 10 बजें नौतनवां से यात्रा प्रारम्भ होने के बाद महात्मा गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यापर्ण के बाद मोहनापुर ढाला पर स्वागत के बाद कोल्हुई में स्वागत के बाद बहदुरी बाजार में स्वागत के बाद बृजमनगंज में स्वागत सभा के बाद फरेन्दा में स्वागत सभा के बाद रात्री विश्राम.

दिनांक 07.10.2023 दिन शनिवार:

10 बजें सुबह फरेन्दा से यात्रा प्रारम्भ होने के बाद डॉ० भीम राव अम्बेडकर जी के मूर्ति पर माल्यापर्ण के बाद 12 बजे धानी में स्वागत सभा के बाद बेलसरा चौराहें से 01 बजे सिद्धार्थनगर के लिए प्रस्थान.

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Sorry! This content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker