Maharajganj

सपा की साईकिल रैली का रतनपुर के मिश्रवलिया चौराहें पर हुआ जोरदार स्वागत.

  • सपा की साईकिल रैली का रतनपुर के मिश्रवलिया चौराहें पर हुआ जोरदार स्वागत.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/ रतनपुर.

महराजगंज: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर देश बचाओ देश बनाओ अभियान के तहत लखनऊ से निकली साईकिल यात्रा रैली नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के रतनपुर चौराहें पर गुरुवार की देर शाम पहुंची जिनका विधान सभा अध्यक्ष विक्रम यादव के नेतृत्व में सपाईयों ने जोरदार स्वागत किया।

देश बचाओ देश बनाओ की रैली गुरुवार को विधान सभा नौतनवां क्षेत्र के राजाबारी, बरगदवा ,असुरैना, परसामलिक,तरैनी,सेखुआनी, पेडारी होते हुए देर शाम रतनपुर ब्लाक मुख्यालय के सामने पहुंची जहां पर विधानसभा अध्यक्ष विक्रम यादव व जिला उपाध्यक्ष शैलेश उर्फ राजू दूबे के नेतृत्व में जोरदार स्वागत कर जलपान कराया गया।

सभा को सम्बोधित करते हुए सपाईयों ने 2024 में आगामी लोकसभा में सपा की सरकार बनाने के लिए जनता से अपील किया। साईकिल यात्रा नौतनवां में रात्रि विश्राम करेगा। इस मौके पर रणजीत यादव, बीडीसी बाबूलाल यादव,संजय यादव, पुर्व मंत्री सुशील टिबडेवाल, बैजू, सुरेंद्र, कन्हई, रविन्द्र यादव, रितेश, मंदीप, जगदीश, मुनील, नसीबदार सहित सैकडों लोग मौजूद रहें।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!