सदर विधायक ने “मन की बात कार्यक्रम” में अपने सहयोगियों एवं ग्राम वासियों के साथ प्रधानमंत्री की बातों को सुना.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज सदर.
-
मन की बात एक सुंदर माला है इसका हर मोती अनमोल है, इसका हर एपिसोड बहुत ही जीवंत होता है, यह हमें सेवा भाव से भरता है. पीएम मोदी,
-
प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश अपना “अमृतकाल” मना रहा है, आज दुनिया भर में भारत का सम्मान बढ़ा हैं. जय मंगल कन्नौजिया,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 102 वें मन की बात कार्यक्रम का आयोजन सदर विधान सभा क्षेत्र के रसूल पुर में हुआ। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने अपने सहयोगियों और ग्रामवासियों के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी।प्रधानमंत्री ने मन की बात में कहा कि मन की बात एक सुंदर माला है, इसका हर मोती अनमोल है, इसका हर एपिसोड बहुत ही जीवंत होता है। यह हमे सेवा भाव से भरता है। यहां उन विषयों पर चर्चा होती है जिनके बारे में हमे बहुत कम पढ़ने सुनने को मिलता है।
प्रधानमंत्री ने योग और कपात काल पर भी चर्चा की।टी बी रोग और खेल के बारे में भी चर्चा की। इस अवसर पर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी पहले प्रधानमंत्री है जिन्होंने सीधे जनता से जुड़ने का कार्य किया । अपने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री आम जन से अपने को जोड़ते है। इसके पूर्व की सरकारों में किसी प्रधान मंत्री ने यह कार्य नही किया।
आज प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शी जनकल्याण कारी योजनाओं को लागू कर देश वासियों के उत्थान के साथ साथ राष्ट्र को विकास के मार्ग पर ले जाने का कार्य किया है। आज प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश अपना अमृतकाल मना रहा है।आज दुनिया भर में भारत का सम्मान बढ़ा है। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता राजीव द्विवेदी, वीरेंद्र लोहिया, संजीव शुक्ला, प्रधान रमेश सिंह, प्रदीप गौड़, सीनौद कुमार के अलावा सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामवासियों ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.