संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला नव विवाहिता का शव,

-
संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला नव विवाहिता का शव,
हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/
भिटौली.
महराजगंज: भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा भिटौली टोला मटियाडीह में नव विवाहिता का शव घर के अंदर फंदे से लटकता मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा भिटौली टोला मटियाडीह निवासिनी 24 वर्षीय सुनीता साहनी पत्नी करन साहनी का शव वृहस्पतिवार की सुबह फंदे से लटकता देखा गया। भिटौली टोला मटियाडीह निवासी करन साहनी की शादी विगत तीन माह पूर्व कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बांसपार बैजौली टोला अकटहवा पारस साहनी की पुत्री सुनीता साहनी से हुई थी। करन और छोटा भाई व उसके पिता सुरेंद्र साहनी शिमला में बेल्डिंग का कार्य करते है सूचना पाकर तीनों लोग घर आ रहे है। घर पर केवल सुनीता की सास मौजूद रही। ग्राम प्रधान भिटौली स्वामीनाथ गुप्ता ने तत्काल उक्त घटना की सूचना भिटौली पुलिस को दी। पुलिस द्वारा शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.