Maharajganj

शनि प्रेरणा महिला ग्राम संगठन की अध्यक्ष बनी किरन सिंह, सचिव अवंतिका.

  • शनि प्रेरणा महिला ग्राम संगठन की अध्यक्ष बनी किरन सिंह, सचिव अवंतिका.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/ रतनपुर.

नौतनवां ब्लाक के ग्राम पंचायत सिरसिया मशर्की में शनिवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत शनि प्रेरणा महिला ग्राम संगठन का गठन वीएमएम अंकित श्रीवास्तव व ग्राम प्रधान शंकर के नेतृत्व में किया गया जिसमें दस समूह की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। पांच अलग अलग समूह से अध्यक्ष,सचिव,कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, व उपसचिव, लेखपाल, समूह सखी के पद पर पदाधिकारियों का चयन किया गया। शनि प्रेरणा महिला ग्राम संगठन की अध्यक्ष किरन सिंह एवं सचिव अवंतिका का चयन किया गया।

समूह को आत्मनिर्भर व आर्थिक रूप से मजबूत करने, समूह की देखभाल व लेन देन लेखा जोखा सही करने के उद्देश्य से शनिवार को नौतनवां ब्लाक परसामलिक क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिरसिया मशर्की में दस समूह की महिलाओं को जोडते हुए शनि प्रेरणा महिला ग्राम संगठन का गठन किया गया। अलग अलग पांच समूहों से ग्राम संगठन अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों का चयन हुआ जिसमें अध्यक्ष पद पर किरन सिंह, सचिव अवंतिका, कोषाध्यक्ष रंजना, उपाध्यक्ष सीमा, लेखपाल अंगीरा, एवं समूह सखी पद पर रंजू देवी का चयन किया गया।
इस दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के वीएमएम अंकित श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान शंकर, प्रतिनिधि भागीरथी सहित तमाम समूह की महिलाएं मौजूद रहीं।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!