Maharajganj

विशम्भर नाथ जनता इण्टर कालेज रतनपुर में हुआ किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन.

  • विशम्भर नाथ जनता इण्टर कालेज रतनपुर में हुआ किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन.
  • मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ब्लाक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया ने किशोरों को प्रमाण पत्र के साथ दिया टिप्स.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/ रतनपुर.

महराजगंज: नौतनवां ब्लाक स्तर पर किशोरावस्था के बालकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने हेतु गुरूवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन किया गया। विश्वंभरनाथ जनता इंटर कालेज में बड़ी संख्या में किशोरावस्था के छात्रों को संबोधित करते हुए डॉक्टर एस के त्रिपाठी ने बताया कि जीवन का सर्वाधिक महत्वपूर्ण उम्र किशोरावस्था होती है। जिसमें शारीरिक और मानसिक परिवर्तन जीवन की दिशा निर्धारित करते हैं।

यदि इस उम्र में बालक अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सही दिशा में केन्द्रित कर ले गया तो जीवन सार्थक हो जाता है और यही भटकाव आ गया तो जीवन नष्ट हो जाता है। बालकों को संबोधित करते हुए नौतनवां ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया ने कहा कि किशोर मन विचलन का प्रेरक है। इस उम्र में सही जानकारी ही जीवन की दिशा तय करती है।

इस अवसर पर विशम्भर नाथ जनता इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य प्रभात कुमार पाण्डेय, डॉक्टर जेपी चौधरी, काउंसलर रामसुबाष, एएनएम सुनीता, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर सुभावती एवं अनेक कार्यकत्रियों ने भाग लिया। इसके साथ ही विद्यालय के समस्त स्टाफ व छात्र छात्राएं उपस्थित रहें।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!