विधायक ऋषि त्रिपाठी ने केक खिलाकर नौतनवां ब्लाक प्रमुख का मनाया 38 वां जन्मदिन.

-
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने ब्लाक प्रमुख के दो वर्ष के कार्यकाल को सराहा.
-
दो साल का कार्यकाल बेमिशाल के तहत, प्रीतिभोज का आयोजन.
हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/ रतनपुर .
महराजगंज: नौतनवां के रतनपुर ब्लाक परिसर में ब्लाक प्रमुख के दो साल बेमिसाल के अंतर्गत प्रीतिभोज कार्यक्रम के दौरान वीडियो कान्फ्रेंसिंग कक्ष में रविवार को ब्लाक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया का जन्मदिन बडे़ ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक ऋषि त्रिपाठी ने केक खिलाकर ब्लाक प्रमुख को असीम शुभकामना दिया। कार्यक्रम में सैकडों भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।
रतनपुर ब्लाक मुख्यालय पर ब्लाक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया के दो साल का कार्यकाल बेमिसाल के तहत प्रीतिभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी बीच बीडीओ कान्फ्रेंसिंग कक्ष में ब्लाक प्रमुख का 38 वां जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सैकडों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी ने ब्लाक प्रमुख को केक खिलाकर उनके सुखमय जीवन का आशिर्वाद दिया। वहीं ब्लाक प्रमुख व भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर पुष्प गुच्छ व मोमेन्टो देकर विधायक को सम्मानित किया।
इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप सिंह, सांसद प्रतिनिधि बबलू सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता प्रदीप पाण्डेय,नौतनवां चेयरमैन वृजेश मणि त्रिपाठी, पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान,अखिलेश तिवारी, एडीओ पंचायत रामकृष्ण प्रसाद, बीईओ चन्द्रभूषण पाण्डेय, बाबूनन्दन शर्मा, गिरजाशंकर पाण्डेय, नन्हे सिंह, ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार वर्मा, ग्राम प्रधान गणेश मद्धेशिया, रामफल साहनी, विरेन्द्र राजभर, नुरुल्लाह उर्फ गड्डू, विजय मद्धेशिया, भोला मिश्रा, अनिल यादव, सतीश कुमार सिंह, नाथू यादव, नवनीत त्रिपाठी, भोला यादव, सचिव योगेश मद्धेशिया, सुनीता केसरी, विष्णू प्रिया दूवे, जयहिंद भारती सहित तमाम क्षेत्र ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्य, भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.