Maharajganj

लखपति बनने के चक्कर में गवाई पूंजी: लाटरी के लालच में 2 लाख ठगी के मामले में नौतनवां पहुचीं महाराष्ट्र पुलिस.

  • इस ठगी में संलिप्त गिरोह नौतनवां थाना क्षेत्र का हो सकता है: महाराष्ट्र पुलिस,

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/
नौतनवां।

महराजगंज: पल में लखपति बनने के चक्कर में घर से ही पूंजी गवां देने के बाद पुलिस शरण में पहुंचकर न्याय की फरियाद की है। झांसे में आये पीड़ित के मामले में महाराष्ट्र से नौतनवां पहुंची पुलिस एक बैंक खाते की डिटेल खंगालने में जुटी है। मामला नौतनवां थाना क्षेत्र के एक बैंक खाते का 25 लाख रुपए लॉटरी लगने का झांसा देकर महाराष्ट्र के एक व्यक्ति से दो लाख रुपए ठगी करने में इस्तेमाल किया गया है। महाराष्ट्र पुलिस को अंदेशा है कि इस में संलिप्त गिरोह भी नौतनवां थाना क्षेत्र का हो सकता है।

महाराष्ट के नागपुर गोंदिया थाना रावनवणी के रहने वाले एक व्यक्ति बीते वर्ष मोबाइल पर एक जालसाज द्वारा 25 लाख रूपए की लाटरी लगने का मैसेज भेज कर उसके बदले कमीशन का दो लाख 7 हजार रुपया की मांग की गई। 25 लाख मिल जाने की लालच में व्यक्ति ने पैसा खाते में भेज दिया। पैसा खाते में पहुंचने के बाद से ही जालसाजी करने वाले व्यक्ति का मोबाइल स्विच आफ कर दिया।

जब तक उसे मामला कुछ समझ में आता तब तक काफी देर हो चुकी थी वह जालसाजी का शिकार हो चुका है। पुलिस आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू हुई। जांच के दौरान नौतनवां के एक बैंक खाते का प्रयुक्त किए जाने की जानकारी होने पर थाना रावनवणी महाराष्ट्र पुलिस जांच के लिए नौतनवां पहुंच गयी।

थानाध्यक्ष रामाज्ञा सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र से पुलिस एक मामलें में नौतनवां आयी है। संबधित कार्यवाही में जुटी है।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें
Back to top button
error: Sorry! This content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker