Maharajganj

मृत जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव, क्षेत्र में शोक की लहर.

  • मृत जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव, क्षेत्र में शोक की लहर.
  • रोहिन नदी के त्रिमुहानी घाट पर मृत जवान को दी गई मुखाग्नि.
  • पनियरा ब्लाक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला ने नम आँखों से जवान को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति ब्यक्त की संवेदना .

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/
पनियरा.

महराजगंज: पनियरा विकास खंड के खजूरिया में शुक्रवार को आर्मी जवान का शव पहुंचते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। मृत जवान जितेंद्र गुप्ता उम्र 33 लंबी भारी के बाद बुधवार को आर्मी अस्पताल में अंतिम सांस ली। पत्नी रेखा का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। पिता राम पियारे गुप्ता की आंखो से अश्रुधारा कम ही नही हो रहा है।

मृत जवान के पिता ने बताया कि बेटा पंजाब के फिरोजपुर में थल सेना में कार्यरत था। लगभग एक वर्ष पूर्व से तबियत खराब चल रहा रहा था। जिसका इलाज दिल्ली के आर्मी अस्पताल में चल रहा था। बुधवार को इलाज के दौरान मौत की सूचना मिली। मृत जवान का पार्थिव शव शुक्रवार को उसके पैतृक गांव खजूरिया पहुंचा। खबर सुनने के बाद पनियरा ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ल ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों से मिल ढाढस बंधाया तथा शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

थल सेना की देखरेख में जवान के पार्थिव शरीर को रोहिन नदी के त्रिमुहानी घाट पर मुखाग्नि दी गई। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख पनियरा वेद प्रकाश शुक्ला के साथ मौजूद रहे प्रधान संघ के अध्यक्ष सतीश सिंह, दीनानाथ गुप्ता, मनोज राव, राणा प्रताप यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य दुर्गेश यादव, मनोज यादव, नीरज कुमार, सुनील गुप्ता, रजनीश त्रिपाठी, शिवम मणि त्रिपाठी, विनोद निषाद सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिकों ने सेना के जवान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें
Back to top button
error: Sorry! This content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker