Maharajganj

महिला ने दूसरे गांव के युवक पर लगाया छेड़खानी का आरोप.

  • महिला ने दूसरे गांव के युवक पर लगाया छेड़खानी का आरोप.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ रतनपुर (महराजगंज)

परसामलिक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी महिला ने स्थानीय पुलिस को एक लिखित शिकायती पत्र देकर पड़ोसी गांव निवासी एक व्यक्ति पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है।
पुलिस को दियें गए शिकायती पत्र में पीड़ित महिला ने लिखा है कि घटना बीते शनिवार की दोपहर की है। हम प्रार्थिनी अपने खेत की तरफ शौच के लिए गयी थी। उसी दौरान पड़ोसी गांव निवासी एक व्यक्ति हमें अकेला देखकर अश्लील बातें करना लगा मना करने पर वह हमारे साथ छेड़छाड़ किया। शोर मचाने पर कुछ दुरी पर मौजूद एक महिला को बचाव हेतु आता देख आरोपी व्यक्ति हमें जमीन पर पटक दिया। और शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पीडित महिला ने मामले में स्थानीय पुलिस को शिकायती पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

थानाध्यक्ष ने बताया:

इस सन्दर्भ में थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जायेगी।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!