Maharajganj

महाव नाले में डूबे 50 वर्षीय मजदूर रामजनम का 30 घंटा बाद भी नही चला पता

  • महाव नाले में डूबे 50 वर्षीय मजदूर रामजनम का 30 घंटा बाद भी नही चला पता.
  • प्रशासन दो दिनों से दर्जनों गोताखोर लगाकर कर रही तलाश.
  • रामजनम उर्फ डेबा के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/ रतनपुर.

महराजगंज: बरगदवां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवघट्टी निवासी एक अधेड़ व्यक्ति की महाव नाले का तटबंध मरम्मत कार्य के दौरान बुधवार को पैर फिसल गया वह नाले में गिरने से डूब गया। करीब 30 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी उसका पता नहीं चल सका है।
पहाड़ों पर अधिक वर्षा होने के कारण महाव नाला उफना गया था। देवघट्टी गांव के समीप मंगलवार को सुबह करीब दस बजे लगभग आठ मीटर पश्चिमी तटबंध टूट गया जिससे किसानों के फसलों में पानी भर गया था।

आनन- फानन में सिचाई विभाग ने बंधे की मरम्मत कर पानी रोक दिया। बताया जा रहा है कि बुधवार को फिर उसी स्थान से पानी का रिसाव शुरू हो गया। सिंचाई विभाग द्वारा टूटे महाव नाले के तटबंध के मरम्मत के लिए कुछ मजदूर लगाये गए थे। जिसमें देवघट्टी निवासी 50 वर्षीय राम जनम उर्फ डेबा भी मजदूरी कर रहा था। इस दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह महाव नाले में गिर कर डूब गया। उसके साथी मजदूरों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन वह लापता हो गया लोग उसे ढूढ़ नहीं पाये।

व्यक्ति के डूबने की सूचना पर पहुंचे नौतनवां एसडीएम मुकेश कुमार सिंह व बरगदवां थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने ग्रामीण गोताखोरों से दूर तक उसकी काफी खोजबीन कराई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। जानकारी के अनुसार
राम जनम दिहाड़ी मजदूर था वह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। राम जनम को चार बच्चें दो बेटा और दो बेटियां हैं जिसमें गोलू (23) राकेश (18) बेटी कौशल्या (22) संजना 20 वर्ष की है। पिता के डूबने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं बरगदवा थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने गुरुवार को भी दर्जनों गोताखोरों से राम जनम उर्फ डेबा की तलाश कराया लेकिन करीब 30 घंटे बीत जाने के बाद भी उसका पता नहीं लगाया जा सका है।

थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि बुधवार से ही तैराकों से राम जनम की तलाश कराई जा रही है लेकिन उसका पता नहीं चल पा रहा है।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!