भूत-प्रेत को लेकर दो भाईयों में मारपीट एक की मृत्यु चार घायल

-
थरौली बुजुर्ग में अन्धविश्वास को लेकर आए दिन हो रहा था विवाद, चार महिला चोटिल.
-
एम्बुलेंस चालक ने नही दिखाई दरियादिली सिरामल को नही मिल पाया समय से ईलाज.
हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/लक्ष्मीपुर.
आपको बता दें कि पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम थरौली बुजुर्ग में दो भाईयों में अंधविश्वास को लेकर मारपीट हो गया। जिसमें चार महिलाए घायल हो गई। एक वृद्ध व्यक्ति सिरामल की देर रात्रि मृत्यु हो गई। मृत्यु की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची पुरंन्दरपुर पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई।
मृतक की बहू शीला पत्नी दिनेश विश्वकर्मा के अनुसार मंगलवार की सायं लगभग 6 बजे सिरामल व छोटे भाई विक्रम के बीच भूत प्रेत के आडंबर को लेकर बाद विवाद चल रहा था। मामला देखते-देखते मारपीट में बदल गया। जहा सिरामल, बहू शीला, प्रियंका, नातिन संजना व साधना घायल हो गई।
ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को लक्ष्मीपुर सीएचसी में ईलाज के लिए भेजा गया। सिवाय घायल सिरामल को छोड़कर एम्बुलेंस चालक ने “नशे में है” यह कहकर मृतक सिरामल को नही ले गया। जिससे सिरामल कि मौत हो गई। यदि सही समय पर उपचार मिल जाता तो शायद सिरामल की जान बच जाती। अन्य घायलों का प्राथमिक इलाज के बाद सभी को घर भेज दिया गया।
वही देर रात्रि में अचानक 48 वर्षीय सिरामल की हालत खराब होने लगी करीब एक बजें रात्रि में सिरामल की मृत्यु हो गई। यह सूचना मिलते ही गांव में आग की तरह फैल गई। पूरे गांव में कोहराम मच गया तो वही परिजनों का अपने मुखिया के मौत को लेकर रो-रोकर बुरा हाल है।
क्या कह रहे, थाना इंचार्ज:
प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील वर्मा ने बताया कि तहरीर अभी नही मिली है, शव को कब्जे में ले लिया गया है। मृत्यु कैसे हुई यह संदिग्ध है। मृतक के शरीर में कही चोट का निशान नही दिख रहा है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मृत्यु का कारण पता चल पाएगा। आरोपी घर छोड़कर फरार है तलाश जारी है।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.