भाजपा युवा नेता गिरजाशंकर पाण्डेय की पहल पर 25 वर्षों से विवादित नाली का हुआ निर्माण.

-
भाजपा युवा नेता गिरजाशंकर पाण्डेय की पहल पर 25 वर्षों से विवादित नाली का हुआ निर्माण.
-
ग्राम पंचायत जमुहानी टोला विचऊपुर में 200 मीटर नाली निर्माण कराकर भाजपा ने जीता ग्रामीणों का दिल.
-
25 वर्षों से सड़क पर बहता था गन्दा पानी, ग्रामीणों को समस्या से मिली निजात.
हिन्दमोर्चा न्यूज़ रतनपुर (महराजगंज)
नौतनवां ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमुहानी के बिचउपुर टोला पर निवास करने वाले लोगों को विगत कई वर्षों से सड़क पर जल जमाव होने के कारण काफी परेशानियों का सामान करना पड़ता था। जिसके समाधान को लेकर उपरोक्त टोले के ग्रामीण भगवानपुर निवासी भाजपा के युवा नेता गिरजा शंकर पाण्डेय से मिलकर उन्हें मामले से अवगत कराया। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए गिरजा शंकर ने तत्काल विधायक ऋषि त्रिपाठी और ब्लाक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया से वार्ता किया। वहीं लोगों की समस्याओं को देखते हुए विधायक व प्रमुख ने ग्राम प्रधान व सचिव से वार्ता कर बिचउपुर टोले पर 18 दिन के भीतर दो सौ मीटर नाली का निर्माण करवाकर करीब 25 वर्षों से जल जमाव की समस्या से जूझ रहे लोगों को निजात दिलाने का सराहनीय कार्य किया।
ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों को दिया धन्यवाद:
नाली निर्माण के बाद खुशी से ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे और लोगों ने नाली निर्माण के लिए विधायक ऋषि त्रिपाठी,ब्लाक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया, ग्राम प्रधान कांग्रेस यादव समेत युवा नेता गिरजा शंकर पाण्डेय को धन्यवाद दिया।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.