भगवानपुर वीओपी के एसएसबी जवानों ने बच्चों के साथ लिया पंचप्रण.

-
भगवानपुर वीओपी के एसएसबी जवानों ने बच्चों के साथ लिया पंचप्रण.
-
मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चल रहा जागरूकता अभियान.
हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/ रतनपुर.
महराजगंज: नौतनवां ब्लाक क्षेत्र के भारत- नेपाल सीमा पर स्थित ग्राम पंचायत भगवानपुर के कम्पोजिट विद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत बीओपी भगवानपुर के जवानों ने स्कूली बच्चों के साथ रैली निकालकर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोगों को जागरूक किया। कम्पोजिट विद्यालय के बच्चों ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। और हाथों में मिट्टी लेकर जवानों संग पंचप्रण लिया। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय शहीद फलक व कलश से सजाए गए थे।
इस दौरान बीओपी भगवानपुर के उप निरीक्षक दिनेश कुमार मजूमदार, मुख्य आरक्षी सत्या सरदार, अमरचंद यादव, प्रधानाध्यापक गिरजेश कुमार, शकुन्तला, गिरिजा शंकर पाण्डेय,शिवेश पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.