ब्लाक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला ने ग्राम प्रधानों एवं अधिकारियों संग किया वृक्षारोपण.

- शासन के मंशानुसार:
- ब्लाक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला ने ग्राम प्रधानों एवं अधिकारियों संग किया वृक्षारोपण.
- अमृत सरोवर के निरीक्षण के दौरान, उत्कृष्ट कार्य हेतु संबंधित ग्राम सचिव व मनरेगा टीम को दी बधाई.
हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/पनियरा.
आपको बता दें कि प्रदेश सरकार के आदेशानुसार पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण महा अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत 22 जुलाई से 15 अगस्त तक 35 करोड़ फलदार एवं औषधीय गुणों वाले पेड़ों को लगाने का प्रावधान है. इस अभियान के तहत महराजगंज जनपद में जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में जनपद के सभी ब्लाकों व विभिन्न विभागों द्वारा 22 जुलाई से 15 अगस्त तक वृक्षारोपण महा अभियान की शुरुआत की गई है .
इस अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने अपने ब्लॉकों में वृक्षारोपण करते हुए लोगों को वन संरक्षण के लिए जागरूक किया जा रहा है. इसी क्रम में विकास खंड पनियरा के ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला प्रमुख संघ अध्यक्ष महराजगंज एवं बीडीओ अमरनाथ पाण्डेय के द्वारा ग्राम पंचायत डिगूरीं एवं जंगल बड़हरा में बृक्षारोपण किया गया.
वृक्षारोपण के उपरांत ब्लाक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला ने अमृतसरोवर का निरीक्षण किया एवं उत्कृष्ट कार्य हेतु संबंधित ग्राम सचिव व मनरेगा टीम को बधाई दिया । इस वृक्षारोपण अभियान में प्रधान संघ अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी वृक्षारोपण किया तथा लोगों को वन संरक्षण के लिए जागरूक किया.
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी पनियरा अमरनाथ पांडेय सहायक विकास अधिकारी (पंचायत ) गुड्डू प्रसाद सहायक विकास अधिकारी हरेराम यादव एपीओ अवनीश शुक्ल प्रधान संघ अध्यक्ष सतीश सिंह, प्रधान भागीरथी, सुनील, शिवकुमार यादव अखिलेश जायसवाल, संजय यादव क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज यादव, शिवम् मणि त्रिपाठी सहित अधिकारी /कर्मचारी व पार्टी कार्यकर्ता तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.