ब्रेकथ्रू के अंतर्गत तारों की टोली का विद्यालय में किया गया सत्र.

-
ब्रेकथ्रू के अंतर्गत तारों की टोली का विद्यालय में किया गया सत्र.
हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/ रतनपुर.
महराजगंज: सृष्टि सेवा संस्थान महाराजगंज एवं ब्रेकथ्रू के तत्वधान में शनिवार को दो अलग-अलग ग्राम पंचायतों के पूर्व माध्यमिक विधलय में तारों की टोली का कक्षा 6 व 7 के बच्चों के साथ सत्र किया गया।
नौतनवां ब्लाक के ग्राम पंचायत परसासुमाली के पूर्व माध्यमिक विद्यालय तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय हथियहवा में सामुदायिक कार्यकर्ता के द्वारा बच्चों को उज्जवल तारा कक्षा 6,7 के साथ तारों की टोली का सत्र किया गया जिसमें सृष्टि सेवा संस्थान एवं ब्रेक थ्रू के सामुदायिक कार्यकर्ता सुनील कुमार के द्वारा बताया गया कि लैंगिक हिंसा, लैंगिक भेदभाव और सामाता जैसे तमाम स्तर पर चर्चा करते हुए तारों की टोली का सत्र किसका काम किसका नाम किया गया।
इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण भंडारी व शिखा गुप्ता और दोनों विद्यालयों के कक्षा 6,7 के बच्चे तथा अध्यापक उपस्थित रहे।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.